Home मछली पालन Fish Farming: मछली के फीड से जुड़ी इन अहम बातों को जरूर पढ़ें मछली पालक, मिलेगा कई फायदा
मछली पालन

Fish Farming: मछली के फीड से जुड़ी इन अहम बातों को जरूर पढ़ें मछली पालक, मिलेगा कई फायदा

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. मछली पालन में फीड पर ध्यान देना बेहद ही जरूरी है. मछलियों को जिस तरह का फीड दिया जाएगा, उसी तरह से उनकी ग्रोथ होगी. मछलियों की जब ज्यादा ग्रोथ होगी तो इससे मछली पालन के काम में ज्यादा मुनाफा मिलेगा. इसलिए बेहद ही जरूरी है कि मछली पालन के काम में फीड मैनेजमेंट को सही तरीके से किया जाए. ताकि मुनाफा ज्यादा मिल सके. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार (Animal and Fisheries Resources Department, Government of Bihar) की ओर से इसको लेकर अहम जानकारी साझा की गई.

लाइव स्टक न्यूज (Livestock Animal News) मछली पालकों के लिए ये अहम जानकारी को लेकर आया है ता​कि किसी भी मछली पालक को नुकसान न हो.

कृत्रिम आहार क्या है
कृत्रिम आहार बनाने का मुख्य उद्देश्य मछलियों के शरीर के पूरी तरह विकास और जीवितता दर बढ़ाने के लिए उन्हें संतुलित पोषक तत्व उपलब्ध कराना है. बीमारी और कुपोषण से बचाना है. ताकि अधिक से अधिक उत्पादन हासिल किया जा सके.

कितनी तरह के होते हैं कृत्रिम आहार
(1) मेश्ड

(2) पीलेटेड आहार

(3) फ्लोटिंग आहार (तैरने वाला आहार).

मछली के फीड की क्या है खासियत
आवश्यक खाद्य पदार्थ से युक्त और सुपाच्य हो.

आहार मछली के लिए रुचिकर एवं आसानी से ग्रहण करने योग्य हो.

सभी पौष्टिक एवं पोषक तत्व आवश्यक मात्रा में उपलब्ध हो.

रूपान्तरण दर एवं अण्डे देने की क्षमता को बढ़ा सके.

आहार पानी में प्रदूषण ना पैदा करे.

आहार प्रबंधन क्यों है जरूरी
मौजूदा समय में मीठे जल की मछली की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इन मछलियों में प्रोटीन की मात्रा 14.25 फीसद और पाचकता दर 60-70 परसेंट होने के कारण यह मनुष्य के आहार में उच्च स्थान रखता है.

मत्स्य पालक तालाब के प्रबंधन के साथ-साथ आहार का समुचित, सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से प्रयोग कर मत्स्य उत्पादन दो से तीन गुना तक आसानी से बढ़ा सकते है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...

1.2 million fisher households nationwide bringing in real-time validation.
मछली पालन

Fisheries News: मछुआरों की इनकम बढ़ाने के लिए 130 करोड़ जारी, शैक्षिक मदद भी मिलेगी

नई दिल्ली. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी ने फिशरीज सेक्टर से...

मछली पालन

Fish Farming: फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार खर्च करेगी 195 करोड़ रुपए

नई दिल्ली. बिहार में मछली पालन (Fish Farming) की और इससे बेहतर...