Home मछली पालन Fish Farming: IMC मछलियों के लिए ऐसा होना चाहिए तालाब, तब होगी अच्छी ग्रोथ और प्रोडक्शन
मछली पालन

Fish Farming: IMC मछलियों के लिए ऐसा होना चाहिए तालाब, तब होगी अच्छी ग्रोथ और प्रोडक्शन

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
तालाब में मछली निकालते मछली पालक

नई दिल्ली. मछली पालक भाइयों अगर आप रोहू कत्ला, मृगल मछली का पालन कर रहे हैं या इसकी फार्मिंग शुरू करके अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. दरअसल कई किसान मछली पालन शुरू करने के लिए फिंगरलिंग यानि बीज डालते हैं लेकिन सही तकनीक का इस्तेमाल न करने की वजह से मछलियों की ग्रोथ इतनी अच्छी नहीं होती, जितनी होनी चाहिए. इससे उन्हें फिश फार्मिंग के काम में ज्यादा मुनाफा भी नहीं मिलता है. यदि आप चाहते हैं कि मछलियां 6 महीने में 1 किलो से ऊपर पहुंच जाएं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें.

असल में यह तब संभव होगा जब आपको तालाब की सही तैयारी के बारे में जानकारी होगी. बीज का सही चयन और प्रबंधन के साथ-साथ जरूरी तकनीक की जानकारी होना भी जरूरी है. अगर इन सब चीजों की आपको जानकारी हो गई तो फिर एक किलो तक की मछली 6 महीने में ही तैयार कर पाएंगे. जिससे फिश फार्मिंग में मुनाफा बढ़ जाएगा. हालांकि इस आर्टिकल में हम आपको तालाब के बारे में जानकारी दे जा रहे हैं.

छोटे तालाब का चयन न करें
फिश एक्सपर्ट कहते हैं कि मछली पालन में कामयाब होने के लिए सबसे जरूरी यह है कि सही तालाब का चुनाव किया जाए. क्योंकि मछलियों की ग्रोथ तालाब की साइज और स्थिति पर निर्भर करती है. अगर आपका तालाब आधा एकड़ या फिर इससे छोटा है तो आईएमसी मछलियां जैसे रोहू, कतला और मृगल को पालने से बचना चाहिए. इन मछलियों को तेजी से बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह की जरूरत होती है. अगर इन्हें कम जगह मिलेगी तो इनकी ग्रोथ रुक जाएगी. जिसका सीधा सा मतलब है कि आपको ज्यादा उत्पादन नहीं मिलेगा और फिश फार्मिंग के काम में नुकसान होगा.

तो रुक जाएगी मछलियों की ग्रोथ
तालाब का साइज कम से कम एक एकड़ का होना चाहिए. जिसकी गहराई 5 से 6 फीट रखनी चाहिए. ताकि मछलियों को पर्याप्त जगह और सही वातावरण मिल सके. इसके अलावा तालाब का पानी भी सही स्थिति में होना जरूरी है. पानी का रंग हल्का हरा होना चाहिए. जिसका मतलब कि उस तालाब में प्लैंक्टन है. जिसे मछलियां खाकर ग्रोथ हासिल करती हैं. इससे आपकी मछली पालन की लागत कम हो जाती है. वहीं प्लैंकटन शुरुआती दिनों में मछलियों के लिए प्राकृतिक फीड का काम करते हैं. अगर तालाब में प्लैंकटन नहीं हैं और आप जल्दबाजी में बीज डाल देते हैं तो मछलियों को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता है. जिससे उनकी ग्रोथ रुक जाएगी. या फिर वह मर भी सकती हैं. इसलिए तालाब की तैयारी में कोई भी गलती नहीं करनी चाहिए. ताकि शुरुआत से ही आप की मछली अच्छी ग्रोथ ले सकें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fisheries: भारत ने ब्रिक्स समूह में मछली पालन-जलीय कृषि को किसानों की इनकम से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय, भारत सरकार के...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: मछली उत्पादन के लिए क्लस्टर विकास और बायोफ्लॉक जैसी आधुनिक तकनीकों पर जोर दिया जाएगा

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने मिजोरम के...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: जून में मछली पालकों के लिए काम की है सरकारी एडवाइजरी हुई जारी

नई दिल्ली. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मौसम के मुताबिक मछलियों की...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन देने वाली मछलियां दे रही है सरकार

नई दिल्ली. मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन मिले और...