Home सरकारी स्की‍म Fish Farming: सरकार क्यों विकसित कर रही है तटीय फिशरीज कलस्टर, यहां पढ़ें इसके चार बड़े फायदे
सरकारी स्की‍म

Fish Farming: सरकार क्यों विकसित कर रही है तटीय फिशरीज कलस्टर, यहां पढ़ें इसके चार बड़े फायदे

1.2 million fisher households nationwide bringing in real-time validation.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. सरकार चाहती है कि किसानों की इनकम में इजाफा किया जाए. इसके लिए ऐसी जगहों पर मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जहां की जमीनों पर फसल उत्पादन नहीं होता है. वहीं खारे पानी में भी मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है. सरकार प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत हजारों करोड़ रुपए खर्च कर रही है. जबकि इसका फायदा भी मिल रहा है और मछली उत्पादन में इजाफा हो रहा है. इसके चलते मछली पालकों को बढ़ा फायदा मिल रहा है. साथ-साथ इस काम में आ रहे नए लोगों को रोजगार का एक जरिया मिल जा रहा है.

सरकार की ओर से संगठित विकास की दिशा में एक कदम-तटीय मत्स्य क्लस्टर बनाने की ओर उठाया गया है. अब तटीय क्षेत्रों में मछली उत्पादन, प्रोसेसिंग और​ बिक्री को इससे बल मिलेगा. वहीं इसके कई अन्य फायदे भी हैं, जो हम आपको आगे बताएंगे. इसके लिए बकायदा तौर पर रजिस्ट्रेशन भी हो रहा है. रजिस्ट्रेशन के लिए nfdp.dof.gov.in पर विजिट कर सकते हैं. या फिर विभाग की ओर से दिए गए हेल्प लाइन नंबर 1800-425-1660 पर कॉल कर सकते हैं और तमाम जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं.

मछली उत्पादन, बढ़ेगा मिलेगा रोजगार
सरकार की पहल से मछली उत्पादन में इजाफा होगा. सरकार चाहती है कि मछली उत्पादन में वृद्धि हो ताकि देश तमाम लोगों को इससे रोजगार भी मिल सके. लोगों की खाद्य जरूरतों को पूरा करने के लिए भी ये जरूरी है. क्योंकि मछलियों में कई पौष्टिक तत्व होते हैं. जिसका फायदा खाने वालों को मिलता है. संगठित विकास की दिशा में एक कदम मत्स्य क्लस्टर की ओर जो सरकार की तरफ से उठाया गया है, इससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. बता दें कि बहुत से युवा नौकरी के तलाश में दूसरे राज्यों में दूसरे देश जाते हैं लेकिन इस तरह की व्यवस्था से स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. उन्हें अपने क्षेत्र में रोजगार मिलेतो कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

मछली पालकों की बढ़ेगी इनकम
वही समुद्री संसाधनों का टिकाऊ उपयोग भी सरकार की इस पहल से किया जा सकता है जो भारत को एक मजबूत स्थिति में पहुंचने में बेहद ही जरूरी है. इसके अलावा मछली पालकों की आमदनी में भी इसे इजाफा होगा. क्योंकि बहुत से मत्स्य पालक मछली पालन के कारोबार में नुकसान होने से दोबार इस काम को नहीं करते हैं. इस काम से दूरी बना लेते हैं और दूसरे काम को करते हैं लेकिन सरकार की इस पहल से मछली पालकों की इनकम बढ़ेगी और इसका फायदा भी उन्हें मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The State-wise number of coastal fishermen villages for development as Climate Resilient Coastal Fishermen Villages are envisaged in proportion to the total number of coastal fishermen villages in the State and at present
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: जलीय कृषि बीमा से मछली पालन में नुकसान की होती भरपाई

नई दिल्ली. जलीय कृषि बीमा यानि एक्वाकल्चर इंश्योरेंस एक तरह की वित्तीय...

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा उठाकर बन गए बड़े डेयरी कारोबारी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम...

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: हरियाणा में फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए 760 करोड़ का हुआ निवेश

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत हरियाणा ने उल्लेखनीय...