Home पशुपालन Animal Husbandry: इन खतरनाक बीमारियों से बचाना है पशु, 20 रुपये में लगवाएं ये टीका
पशुपालन

Animal Husbandry: इन खतरनाक बीमारियों से बचाना है पशु, 20 रुपये में लगवाएं ये टीका

animal vaccination
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. यदि आप भी बकरी-भेड़ और अन्य पशुओं को पालकर मुनाफा कमाना चाहते हैं तो उनके हेल्थ का ध्यान आपको रखना ही होगा, क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी न होने पर आपके पशु बीमार पड़ जाएंगे और ऐसा होने से उत्पादन कम हो जाएगा, जिसका सीधा नुकसान आपको ही होगा. मवेशियों, बकरियां और भेड़ में होने वाले रोग उनके बचाव के उपाय के बारे में भी पता होना जरूरी है. इस बिजनेस से अधिक लाभ तभी मिलेगा जब पशु स्वस्थ रहेंगे. पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर उनका टीकाकरण कराना जरूरी है. ऐसे में किसानों को यह जानकारी होना चाहिए कि किस भेड़-बकरियों और मवेशियों को कब टीका लगवाना चाहिए.

यहां आप यह भी बताते चलें कि अपने पशुओं का टीका लगवाना चाहिए. क्योंकि आजकल सभी बीमारियों का टीका बाजार में सस्ते दामों में मिल जाता है. एक बार टीकाकरण कराकर किसान और पशुपालक साल भर के लिए पशुओं को ​बीमारी से सेफ कर सकते हैं. इसके अलावा किसान यह भी जान लें कि पशुओं को जून महीने से पहले टीकाकरण करवा दें. क्योंकि बरसात के दिन में पशुओं में बीमारी के फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में पशुपालकों को दुधारू पशु जो, 3 महीने से बड़े हों उसका टीकाकरण करवा सकते हैं. अधिक गर्मी के दिनों में 6 महीने से बड़े पशुओं को टीका नहीं लगाना चाहिए.

सस्ते दाम पर लगवाएं ये टीका: पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए रक्षा ट्रायोवैक तीन मिलीलीटर प्रति/प्रति पशु लगवाना चाहिए. यह टीका तीन प्रमुख बीमारी खुरपका, मुंहपका और गला घोंटू बीमारी के लिए बेहतर है. इसके अलावा रक्षा वाइयोवैक भी इन बीमारियों के लिए फायदेमंद दवा है. वहीं इन सारी दवाओं का 20 रुपये प्रति पशु की लागत पर लगवा सकते हैं.

किस बीमारी के लिए कौन सी वैक्सीन लगवाएं: अपने मवेशियों को जून के महीने में गिल्टी रोग के लिए स्पोर वैक्सीन का टीका लगवाएं. इसकी अवधि 1 साल की होती है. इसके अलावा मई-जून के महीने में होने वाले लंगड़ी रोग के लिए मृत वैक्सीन का टीका लगवाएं. इससे 1 साल तक पशुओं की हिफाजत हो सकती है. आपके पशु को गलाघोंटू रोग है तो आयल एडजुवैट वैक्सीन लगवाएं. यह पशुओं को साल भर तक रोग से दूर रखेगी. अगर आपके मवेशी को खुरपका-मुंहपका रोग है तो उसे पाली वैलेट टिशु कल्चर वैक्सीन लगवाएं. 6 महीने से 9 महीने तक ये आपके मवेशी की हिफाजत करेगा.

भेड़-बकरियों को कौन सा टीका लगाना चाहिए: भेड़ और बकरियों को पालने वाले किसान उनको खुरपका मुंहपका रोग से बचाने के लिए एफएमडी का टीका लगवा सकते हैं. इस टीके की अवधि 6 महीने की होती है. वहीं अगर आपके भेड़ बकरियों को गलाघोटू रोग है तो उन्हें एचएस का टीका जरूर लगवाएं. इसकी अवधि 1 साल की होती है. इसके अलावा बकरी को प्लेग की दिक्कत हो तो उन्हें पीपीआर टीका जरूर लगवा देना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...