Home पशुपालन Yuvan Goat Farm: देश के सबसे बड़े फार्म से बकरीद के मौके पर बेहतरीन क्वालिटी और नस्ल के खरीदें बकरे
पशुपालन

Yuvan Goat Farm: देश के सबसे बड़े फार्म से बकरीद के मौके पर बेहतरीन क्वालिटी और नस्ल के खरीदें बकरे

Yuvan goat farm
युवान गोट फार्म में बकरीद के लिए बिकने के लिए तैयार बकरा.

नई दिल्ली. बकरीद के त्योहार पर बड़ी संख्या में बकरों की कुर्बानी दी जाती है. जिससे बकरों की डिमांड इस दौरान बहुत बढ़ जाती है. जानकारों की मानें तो बकरीद के मौके पर बहुत से लोग बफेलो और भेड़ भी कुर्बान करते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों की पसंद बकरा ही होता है. क्योंकि इसका मीट ज्यादा स्वादिष्ट माना जाता है. आम दिनों के मुकाबले इस दौरान बकरों की मांग बहुत ज्यादा रहती है, जबकि रेट भी अच्छा मिलता है. इसलिए व्यापारी इस दौरान अच्छा खासा मुनाफा कमा लेते हैं. बहुत से व्यवसायी बकरा पालन सिर्फ और सिर्फ बकरीद के तहत करते हैं और फिर इसे बेचकर अच्छी कमाई करते हैं.

अगले महीने की 6 या 7 जून को बकरीद का त्योहार मनाया जा सकता है. जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं. खासतौर पर व्यापारियों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. व्यापारियों ने बकरों की खरीद के लिए बड़ी मंडियों का रुख करना शुरू कर दिया है. अगर आप भी व्यापारी हैं और अपने इलाके अच्छी क्वालिटी का बकरा खरीदना चाहते हैं तो देश के सबसे बड़े गोट फार्म युवान एग्रो फार्म का रुख कर सकते हैं. जहां आपको बेहतरीन नस्ल के और अच्छी क्वालिटी के बकरे मिल जाएंगे. यहां ज्यादातर सोजत नस्ल के बकरे आपको मिलेंगे. आइए कुछ बकरों के बारे में जानते हैं यहां.

व्यापारियों के अच्छा मुनाफा कमाने का है मौका
युवान एग्रो फार्म में जानवरों को बेहद ही अच्छे ढंग से पाला जाता है. यहां बकरों की खुराक का भरपूर ख्याल रखा जाता है. कोशिश की जाती है कि वो बीमार न पड़ें. बीमार बकरों का इलाज तुरंत कराया जाता, इसके लिए बकायदा तौर पर यहां एक डॉक्टरों की टीम है. वैसे तो कई नस्लों के बकरों पर यहां काम किया जाता है लेकिन ज्यादातर सोजत नस्ल के बकरे पाले जाते हैं. इस फार्म में करीब 5000 हजार की संख्या में बकरे और बकरी पाले गए हैं. जिसमें बेहतरीन क्वालिटी के बकरों को बकरीद के मौके पर बेचेने के लिए तैयार किया गया है. यहां से बकरों को खरीदकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

कितनी है कीमत, जानें यहां
युवान गोट फार्म के संचालक डीके सिंह ने बताया कि उनके पास कई बकरे मौजूद हैं. कुछ बकरों की खासियत की बात की जाए तो सोजत 81 नंबर के बकरे की हाइट 40 सेंटीमीटर है और इसके आठ दांत हैं. इसके वजन की बात की जाए तो 70 किलो से ज्यादा इसका वजन है. वहीं इसमें 83 नंबर के बकरे की हाइट 40 प्लस है. इसका वेट भी 70 किलो से ज्यादा है. 621 नंबर बकरे की हाइट 40 से ज्यादा है और इसके चार दांत हैं. इसका भी वजन 70 से ज्यादा है. 78 नंबर बकरे की हाइट 38 है और यह भी 70 किलो से ज्यादा का है. 87 नंबर के बकरे की साइज 38 सेंटीमीटर है और इसका वेट 65 किलो से ज्यादा का है. इन बकरों की कीमत 750 रुपए किलो के हिसाब से तय की गई है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: विदेश से लौटे रिटायर्ड कर्मचारियों ने वेटरनरी यूनिवर्सिटी में डेयरी की ट्रेनिंग में दिखाई दिचलस्पी

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना में...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालन

Disease: गलाघोंटू बीमारी से पीड़ित पशु की एक-दो दिन में हो जाती है मौत

नई दिल्ली. बीमारी कोई भी हो, अगर पशु हो जाए तो फिर...

पशुपालन

Animal Husbandry: राष्ट्रीय डेयरी मेला और एग्री एक्सपो-2026 का आयोजन 6 से 8 मार्च तक

नई दिल्ली. यदि आप भी किसान और पशुपालक हैं तो राष्ट्रीय डेयरी...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालन

Animal Husbandry: बार-बार AI के बाद भी गाभिन नहीं हो रही गाय-भैंस तो हैं इसके 20 कारण

नई दिल्ली. पशुपालन में सबसे ज्यादा ध्यान पशु के गर्भधारण का रखना...