Home पशुपालन Goat Farming: इस तरह करेंगे बकरा-बकरियों की देखरेख, नहीं होगा नुकसान, अच्छा होगा प्रोडक्शन
पशुपालन

Goat Farming: इस तरह करेंगे बकरा-बकरियों की देखरेख, नहीं होगा नुकसान, अच्छा होगा प्रोडक्शन

बकरी के चेचक की बीमारी को लेकर तीन से चार महीने की उम्र पर इसके बाद एक महीने के बाद बूस्टर टीका और फिर हर साल यह टीका लगाया जाता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. आज फसलों के साथ ही किसान पशुपालन कर अपनी आमदनी को बढ़ा रहे हैं. देश में बड़े पैमाने पर पशुपालन किया जा रहा है. हाल ही में एक आंकड़े के मुताबिक बकरी पालन में लोगों ने अधिक रुचि दिखाई है. सभी जानते हैं, कि पशुपालन बेशक ही बहुत ही फायदे का सौदा है लेकिन जब पशुओं को बीमारी लग जाती है तो या फायदा नुकसान में बदल जाता है. इसलिए गाय और भैंस पालें या फिर भेड़ और बकरी सभी पशुओं को बीमार होने से बचना चाहिए. बीमार होने से उत्पादन तो कम होता ही है. कई बार बीमारी से पशुओं की मौत हो जाती है. जिसके चलते पशुपालक को बड़ा नुकसान उठाना पड़ जाता है. यहां हम बकरी की बीमारी की बात कर रह हैं. इसलिए जरूरी है कि पशुओं की देखरेख की जाए.

अपने पशुओं की समय-समय पर जांच कराई जाए. कृ​मीनाशक दवाएं दें और टीकाकरण कराएं. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर पशुपालक ये तीन चीज करने में सफल रहते हैं तो फिर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. पशुपालकों को चाहिए कि पशुओं के टीकाकरण पर ज्यादा ध्यान दें और किसी भी वैक्सीन को मिस न करें.

कब लगाया जाता है टीका: खुरपका, मुंह पका रोग के लिए तीन से चार महीने की उम्र पर टीका लगाया जाता है. फिर बूस्टर टीका 3 से 4 सप्ताह के बाद लगाया जाता है और फिर 6 महीने पर टीका लगाया जाता है. बकरी के चेचक की बीमारी को लेकर तीन से चार महीने की उम्र पर इसके बाद एक महीने के बाद बूस्टर टीका और फिर हर साल यह टीका लगाया जाता है. गलाघोंटू हेमोरेजिक सेफ्टीसीमिया बीमारी को लेकर 3 महीने की उम्र में पहला टीका लगता है. बूस्टर का तीन-चार सप्ताह के बाद और हर 6 महीना या वर्ष में एक बार टीका लगाना चाहिए.

कृमिनाशक कार्यक्रम क्या है: कृमिनाशक के तौर पर कॉक्सीडियोसिस दवा दो से तीन माह पर 3 से 5 दिन तक देना चाहिए और उसके बाद 6 माह की उम्र काक्सीमारक दवा निर्धारित मात्रा में दी जा सकती है. अंदर के परजीवी के लिए तीन माह की उम्र में डीवार्मिंग, बारिश की शुरुआत में आखरी में सभी पशुओं को साथ-साथ दवा देनी चाहिए. बाहरी परजीवी के लिए सभी उम्र में सर्दियों की शुरुआत में आखिरी में गर्मी सभी पशुओं के एक साथ नहलाना चाहिए.

जांच कब करवाना चाहिए: ब्रुसेल्लोसिस बीमारी के लिए 6 माह से या साल भर के अंदर जांच कराना जरूरी होता है. अगर पशुओं में ये बीमारी पाई जाती है तो जांच के बाद पशु का कत्ल कर दें और गड्ढे में दफ्न कर देना चाहिए. जोहनीज बीमारी में 6 से 1 साल पर जांच होती है. संक्रमित पशुओं में निकाल देना चाहिए. ऐसा करने से अन्य पशुओं को सेफ किया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
पशुपालन

Animal News: डेयरी फार्म में नमी और धुएं से पशुओं को हो सकता है फेफड़ों का संक्रमण

नई दिल्ली. पशुओं को ठंड से बचाने के लिए स्थानीय मौसम पूर्वानुमान...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
पशुपालन

Animal Husbandry: नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और टैगिंग पर फोकस करेगी एमपी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की राज्य सरकार राज्य को नंबर वन दूध...