Home पशुपालन Goat Business: ऐसे ले सकते हैं CIRG से प्योर नस्ल के बकरे-बकरी, ये है आवेदन करने की प्रक्रिया
पशुपालन

Goat Business: ऐसे ले सकते हैं CIRG से प्योर नस्ल के बकरे-बकरी, ये है आवेदन करने की प्रक्रिया

Goat Farming, Names of Goat Research Centers, List of Goat Breeding Centers, CIRG, live stockanimal news
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. जब भी कोई बकरी पालक अपना फार्म खोलने की सोचता है तो सबसे पहले उसके दिमाग में एक ही बात आती है कि अच्छी नस्ल के जानवर उसे कहां से मिलेंगे. कहीं ऐसा तो नहीं हो जाएगा कि उसे कोई ठग ले, कोई मिक्स ब्रीड का जानवर दे दे. इन्हीं सब सवालों का जवाब देने के लिए लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज इस खबर को आपके लिए लाया है, जिससे कोई दिक्कत न हो और विश्वसनीय सेंटरों से उन्हें बकरा-बकरी मिल जाए. इन सेंटरों को जानवरों को जानने के लिए इस पूरी खबर को पढ़ना जरूरी है.

ऐसे ले सकते हैं CIRG से प्योर नस्ल के बकरे-बकरी
उत्तर प्रदेश के मथुरा क मखूदम गांव, फरह में बने केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सीआईआरजी) में बकरे-बकरी और भेड़ की प्यो‍र नस्ल‍ पर रिसर्च भी होती है. साथ ही बकरी पालन की ट्रेनिंग भी कराई जाती है. सीआईआरजी 756 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है. 44 साल पुराना यह संस्थान है. यहां बरबरी, जमनापारी, जखराना नस्ल के बकरे-बकरी और मुजफ्फरनगरी नस्ल की भेड़ पालन की ट्रेनिंग दी जाती है. संस्थान बकरी पालकों कुछ प्योर नस्ल के बकरे-बकरी मुहैया कराता है, जिससे वे बकरी के नस्ल को अच्छा कर सकें.

ये है आवेदन करने पूरी प्रक्रिया
केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सीआईआरजी), मथुरा की ईमेल आईडी पर या सीधे संस्थान में जाकर निदेशक के नाम से तैयार आवेदन पत्र देकर प्योर नस्ल के बकरे-बकरी की डिमांड की जा सकती है. कई बार आवेदन पत्र देने के बाद लंबा इंतजार भी करना पड़ता है. सीआईआरजी के प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. एमके सिंह के अनुसार संस्थान से बकरे-बकरी लेने के लिए सबसे पहले संस्थान के निदेशक के नाम आवेदन पत्र देना होगा. जिस नस्ल के लिए आप आवेदन कर रहे हैं अगर उस नस्ल के बकरे-बकरी उस वक्त संस्थान में उपलब्धी हैं तो जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने के बाद दे दिए जाते हैं. अन्यथा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

इन राज्यों के पशुपालकों को दी जाती है प्राथमिकता
संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि ये कोई जरूरी नहीं है कि जो आवेदक सीआईआरजी से ट्रेनिंग करेगा उसी को बकरे-बकरी दिए जाएंगे. ऐसा जरूर हो सकता है कि हम कभी-कभी ट्रेनिंग करने वाले को वरीयता दे देते हैं. यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में रहने वालों को पहले प्राथमिकता दी जाती है. आवेदन करने पर एक साल, दो साल या उससे ज्यादा उम्र तक के बकरे-बकरी दिए जाते हैं. बकरे-बकरी की उपलब्धता के आधार पर पशुपालकों को एक या दो बकरे-बकरी दिए जाते हैं. लेकिन एक स्कीम के तहत जिसका फायदा सालभर में दो या तीन लोगों को ही मिलता है.

बकरी फार्म और ब्रीड का नाम
1.राजदीप बकरी फार्म, गांव – शिवलालपुर जोशी – बैलपोखरा (रामनगर) जिला। नैनीताल बरबरी, पेंटाज़ा, सिरोही, तोतापरी, स्थानीय ब्रीड.

2.मोहम्मद राशिद, स्टार बकरी फार्म, वृंदावन, मथुरा, यूपी (बरबरी बकरियां).

3.गणेश राम, वीपीओ ढोढसर, जिला जयपुर, राजस्थान सोजत, तोतापुरी ब्रीड.

4.अजय परिहार, उत्तराखंड जैविक बकरी फार्म, ग्राम मुझोली तहसील अनिखेत, जिला अल्मोडा, उत्तराखंड सिरोही ब्रीड.

5.सवाई सिंह, ग्राम नारवा, जिला. जोधपुर, राजस्थान. सिरोही ब्रीड.

6.भगवान सिंह आर्य, भरतपुर बरबरी ब्रीड.

7.कृष्णा कुमार ए एन, विस्तारा बकरी फार्म, 158, पद्मौपद्य लेआउट, नागदेवनहल्ली, केंगेरी, मांड्या जिला, बेंगलुरु कर्नाटक, बीटल ब्रीड.

8.दीपक पाटीदार, बकरीवाला फार्म, ग्राम सुंद्रेल, तहसील धरमपुरी, जिला. धार एमपी सिरोही, सोजत, बारबरी, बीटल ब्रीड.

9.सुधीर नवनाथ फुंडे, कामधेनु एग्रो एनिमल्स, गेट नंबर 164 वाघुड पोस्ट धनोरा ता मलकापुर जिला बुलढाणा महाराष्ट्र उस्मानाबादी ब्रीड.

सरकारी बकरी पालन फॉर्म का नाम
1.कुलेंजरा, पंजाब –

2.मत्तेवाड़ा, पंजाब –

3.कोलकापुरा, पंजाब –

4.कोतुलपुर बकरी सह चारा फार्म, मुराकाटा, कोटाईपुर, बांकुरा बकरी (काला बंगाल)

5.डब्ल्यूबीएलडीसी के तहत बकरी फार्म, हिंगहाता फार्म, मोहनपुर, नादिया-पश्चिम बंगाल बकरी (काला बंगाल)

6.डेयरी बकरी फार्म राजबाग, जम्मू बीटल बकरी 327

7.बकरी प्रजनन केंद्र, धोनी, केरल 1. मालाबारी। 2. अट्टापट्टी काला 3. बोअर,4. सिरोही, 5. बीटल

8.बकरी प्रजनन केंद्र, पुथुर, केरल मालाबारी ब्रीड.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
पशुपालन

Animal Husbndry: जून का महीना पशुओं के लिए है भारी, ज्यादा ध्यान रखने की है जरूरत

नई दिल्ली. जून का महीना भीषण गर्मी वाला है. इसलिए पशुओं का...

पशुपालन

Animal News: जानवरों की इमरजेंसी देखभाल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन जिंदगी बचाना वाला है उपाय

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना ने...

careerपशुपालन

RAJUVAS: वेटरनरी यूनिवर्सिटी की परीक्षा 12 जुलाई को, प्री-पीजी के माध्यम से होगा इम्तिहान

नई दिल्ली. राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS) में प्रवेश का...

animal husbandry
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: नस्ल सुधार के लिए बकरी पालकों को बकरा दे रही है सरकार

नई दिल्ली. राजस्थान सरकार की तरफ से पशुपालन को बढ़ावा देने के...