Home पशुपालन Goat: बकरी की डिलीवरी से पहले क्या सावधानी बरतनी चाहिए, जानें यहां
पशुपालन

Goat: बकरी की डिलीवरी से पहले क्या सावधानी बरतनी चाहिए, जानें यहां

livestock animal news
चारा खाती बकरियों की तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरी पालन एक फायदेमंद कारोबार है. हालांकि इसमें ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की जरूरत है. तभी फायदा मिलेगा, नहीं तो नुकसान हो जाएगा. मसलन बकरी की जब डिलीवरी का वक्त करीब आए तो कुछ सावधानी बरतनी चाहिए. अगर ऐसा न किया जाए तो फिर हो सकता है कि बकरी को कई दिक्कतें हो जाएं और फिर बच्चा हैल्दी न पैदा हो. अगर ऐसा होता है तो बकरी के बच्चों की मौत भी हो सकती है. जिससे इस काम में नुकसान होगा.

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को इस बारे में जानकारी दी है, जो हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.

प्रसव से पहले का हैल्थ मैनेजमेंट कैसे करें
प्रसव के सम्भावित समय से लगभग एक हफ्ता पहले गाभिन बकरियों को रेवड़ से अलग कर उन्हें आरामदायक सूखे व स्वच्छ बाड़े में रखना चाहिए.

जहां तक सम्भव हो सके उन्हें उत्तेजना, परिवहन, अस्वच्छ, विपरीत जलवायु आदि जैसेी चीजों से बचाना चाहिए.

प्रसव के लिये तय स्थान बनाना फायदेमंद रहता है. आइडियल मातृ बाड़ा छोटा, स्वच्छ, सूखा तथा जहाँ तक सम्भव हो गन्दगी व मल रहित होना चाहिए.

बाड़े में गेहूं या घास के भूसे को साफ बिछावन तथा उस पर 2-3 कि.ग्रा. चूना प्रति 100 वर्ग मीटर क्षेत्र की दर से छिड़काव द्वारा प्रदूषण से बचाव हो जाता है.

प्रसव से पहले जननांग क्षेत्र व थनों की सही तरह से धुलाई से गंदगी और नवजात बच्चों में दुग्धपान के दौरान संक्रमण नहीं होता है.

दूध पिलाने के बाद थनों को किसी थैली से ढक देना बेहतर कदम माना जाता है.

गर्भाशय के संक्रमण से बचाव के लिये योनि के अन्दर तक एंटीबैक्टीरियल बोलस पोस्ट कर देना चाहिए.

प्रतिधारित प्लैसेन्टा को हल्के कर्षण द्वारा निकाला जा सकता है, लेकिन असफल होने पर पशु चिकित्सक की सहायता जरूरी हो जाती है.

वहीं दूध देने के दौरान निर्धारित मात्रा में दाने, रातव, खनिज लवण (5-15 ग्राम) देना चाहिये.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...