Home पशुपालन Goat Farming: ज्यादा मुनाफे के लिए बकरी को बीमारी से बचाएं, इसके लिए आसान उपाय आजमाएं
पशुपालन

Goat Farming: ज्यादा मुनाफे के लिए बकरी को बीमारी से बचाएं, इसके लिए आसान उपाय आजमाएं

goat farming
चारा खाती बकरियां.

नई दिल्ली. पशुपालन में बकरी पालन ज्यादा आसान और ज्यादा मुनाफे वाला काम है. आसान इसलिए है कि क्योंकि इसको पालने के लिए जगह की जरूरत कम पड़ती है और इसकी देखभाल भी आसानी से हो जाती है. जबकि मुनाफा इसलिए ज्यादा कमाया जा सकता है कि इसका दूध बहुत महंगा बिकता है. जबकि बकरों का मीट भी बहुत महंगा मिलता है. वहीं इसकी डिमांड भी ज्यादा रहती है. बकरी पालक बकरीद से जैसे त्योहार के मौके पर तो बकरी पालन में गजब का मुनाफा कमाते हैं. इसलिए ये फायदेमंद कारोबार साबित होता है.

हालांकि बकरी पालन में नुकसान तब ज्यादा होता है जब बकरियां बीमार पड़ती हैं. क्योंकि बीमारी की वजह से उनकी ग्रोथ रुक जाती है. ग्रोथ पर असर पड़ने के चलते बकरियों का प्रोडक्शन प्रभावित होता है. ऐसे में बकरियों को बीमारियों से बचाना जरूरी होता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरियों को घरेलू उपाय अपनाकर भी हैल्दी रखा जा सकता है. यदि आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) की इस रिपोर्ट को पूरा गौर से पढ़ें.

बकरी को बीमारी से बचाने के घरेलू उपाय क्या हैं
इसके लिए बाड़ा साफ और सूखा रखें.

गंदगी और नमी से बीमारी का खतरा बढ़ता है.

बकरियों को साफ पानी रोज दें.

साफ और ताजा पानी पिलाएं और पानी का बर्तन रोज साफ करें.

हरी घास, पत्तियां साफ और ताजी दें. सड़ी या फफूंदी लगी चीज बिल्कुल न खिलाएं.

बीमार बकरी को तुरंत अलग रखें.

ताकि दूसरी बकरियों में बीमारी न फैल सके.

समय पर टीकाकरण और डीवार्मिंग जरूर से करें.

ये बीमारी से बचाव के सबसे आसान उपाय हैं.

बारिश, ठंडी हवा और अत्यधिक गर्मी से बचाएं बकरी को मौसम के अनुसार सुरक्षित रखें.

वहीं घरेलू उपाय जो रोग प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ाई जा सकती है.

इसके लिए बकरियों को नीम की पत्तियां खिलाएं.

रोज थोड़ी खिलाएं. इससे पाचन ठीक रखता है और कीड़े कम होते है.

लहसुन रोज 1-2 कली खिलाने से सर्दी-जुकाम और संक्रमण कम होता है.

चुटकी भर हल्दी चारे में मिलाने से सूजन और संक्रमण कम होता है.

रोज थोड़ा मेथी दाना खिलाने से भूख बढ़ती है और पाचन बेहतर होता है.

थोड़ी अदरक देने से सर्दी-जुकाम और अपच में राहत मिलती है.

सेब का सिरका पानी में 5-10 ml मिलाएं. हफ्ते में 2 बार देने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि स्वस्थ बकरी, बेहतर कमाई का जरिया बनेगी. इसके लिए साफ-सफाई, पौष्टिक चारा, साफ पानी और समय पर टीकाकरण का ख्याल रखें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन में सफल होने के हैं पांच फॉर्मूले

नई दिल्ली. बकरी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो जरूर...

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...