Home पशुपालन Goat Farming: बकरियों की रुकी ग्रोथ को कैसे बढ़ाएं, जानें क्या खिलाएं
पशुपालन

Goat Farming: बकरियों की रुकी ग्रोथ को कैसे बढ़ाएं, जानें क्या खिलाएं

goat farming
चारा खाती बकरियां.

नई दिल्ली. अक्सर किसान भाई बकरी पालन (Goat Farming) के दौरान इस बात से परेशान रहते हैं कि उनकी बकरी (Goat) का वजन नहीं बढ़ रहा है. यानी उनकी ग्रोथ रुकी हुई है. जबकि उनकी तरफ से हर एक उपाय को कर भी लिया गया है. बकरी को हर अच्छी चीज खिलाई जाती है. उसके बावजूद उनका वजन नहीं बढ़ता है. ऐसे में असालिया जिसे हलीम भी कहा जाता है वह बकरी के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है. बकरियों को असालिया का बीज खिलाने से फायदा होता है.

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) के एक्सपर्ट की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज को बताया गया कि अगर असालिया बकरियों को खिलाया जाए तो इससे तेजी के साथ बकरियों का वजन बढ़ता है और उन्हें कई और फायदे भी होते हैं. आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि असालिया खिलाने से बकरियों को क्या फायदा होता है? और उसे कितना खिलाना चाहिए?

जाने असालिया खिलाने के फायदे
फायदे की बात की जाए तो असालिया बकरियों का तेजी से वजन बढ़ाने के लिए बेहद ही कारगर बीज के रूप में जाना जाता है.

यदि आप अपनी बकरियों को असालिया खिलाते हैं तो उनका पाचन सुधरता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है. इससे भी बकरियां बीमार नहीं पड़ती और उनकी ग्रोथ अच्छी होती है.

इसके अलावा असालिया में मौजूद पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करने में भी मददगार होते हैं. अगर बकरी दूध का उत्पादन कर रही है तो इससे दूध की गुणवत्ता भी सुधर जाती है.

मान लीजिए अपने डीवार्मिंग भी कार्रवाई मिनरल मिक्सचर भी दिया. इसके बावजूद बकरियों की ग्रोथ नहीं हो रही है तो असालिया का बीज देने से ग्रोथ तेजी से होगी.

असलिया के बीज खासियत है यह भी है कि ये आसानी से उपलब्ध हो जाता है. आप इसे एक बकरी को 5 से 10 ग्राम दे सकते हैं.

शाम के समय इसे अच्छे से कूटकर पानी में भिगोकर सुबह के समय बकरियों को देना होता है.

बता दें कि इसमें आयरन, कैल्शियम, फोलेट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है अगर आप बकरियों को असालिया खिलाते हैं तो उनकी रुकी हुई ग्रोथ तेजी से होने लगेगी. जबकि बहुत जल्दी इसका रिजल्ट देखने को मिलने लगेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

अप्रैल महीने में भैंसे हीट में आती हैं और यह मौसम उनके गर्भाधान के लिए सही है. लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में गर्मी अधिक है. ऐसे में गर्भाधान में प्रॉब्लम आ सकती है.
पशुपालन

Animal Husbandry Tips: ठंड में पशुओं की ऐसे करें देखभाल, खान-पान के बारे में जानें यहां

नई दिल्ली. ठंड का आगाज हो चुका है. जैसे-जैसे दिसंबर का महीना...

पशुपालन

Animal Husbandry: भारत ग्लोबल बायोगैस हब के तौर पर होगा स्थापित, जानें कैसे होगा ये बड़ा काम

नई दिल्ली. दुनियाभर के तमाम देशों के मुकाबले भारत में सिर्फ 3...

पशुपालन

Animal Husbandry: अब मुर्रा भैंस नस्ल में होगा सुधार, गडवासु के हाथ आया ये खास सांड

नई दिल्ली. पंजाब और उत्तरी भारत में मुर्रा भैंस के जेनेटिक सुधार...