नई दिल्ली. अगर आप बकरी पालन करते हैं तो जान लें कि इस काम को करके अच्छी कमाई कर सकते हैं. बकरी पालन का काम अच्छा और शानदार है. इसे आप कहीं भी आसानी के साथ कर सकते हैं. अगर आप बड़े पैमाने बकरी पालन करना चाहते हैं तो इसके लिए शेड बनवाकर बकरी पालन कर सकते हैं. जबकि आप छोटे पैमाने पर इस काम को करना चाहते हैं तो घर के आंगन या छत पर भी बकरी को आसानी से पालकर मुनाफा कमा सकते हैं. ये ज्यादातर परिस्थितियों में खुद को ढाल लेती है और बकरी पालक को अच्छा मुनाफा कमा कर देती है.
एक्सपर्ट का कहना है कि बकरी पालन अच्छा काम है लेकिन इसके लिए सबसे पहले एक बकरी पालक के तौर पर आपको ये पता होना चाहिए कि स्वस्थ बकरी की पहचान क्या है और अस्वस्थ बकरी की पहचान क्या है. क्योंकि इसका पता जब आपको होगा तो बकरी पालन के काम में नुकसान नहीं होगा. जिससे आप इस काम में सफल हो पाएंगे तो आइए इस बारे में जानते हैं.
हैल्दी बकरी की पहचान
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर बकरी चौकन्नी, जिज्ञासु और झुंड के साथ रहती है तो इसका मतलब है कि वह स्वस्थ है.
बकरी के स्वस्थ रहने की पहचान ये भी है कि उसकी आंखें चमकदार और साफ सजीव नजर आती है. बाल और त्वचा चमकदार और चिकने जबकि साफ नजर आते हैं.
इसके अलावा मल मूत्र भी सामान्य रूप से बकरी के शरीर से बाहर आता है. नाक हल्की नम बिना किसी स्राव के नजर आती है. शरीर की बनावट आयातकर सीधी और मजबूत नजर आती है.
अस्वस्थ्य बकरी की पहचान
वहीं अगर बकरी अस्वस्थ है तो झुंड से अलग कोने में खड़ी रहती है और सुस्त नजर आती है. उसकी आंखें धुंधली नजर आती हैं.
अगर बकरी अस्वस्थ है तो उसकी आंखों से पानी बहता है. आंखे सूजी नजर आती है. बकरी के बाल रूखे बेजान नजर आते हैं. बाल झड़ने लगते हैं.
वहीं बकरी खाना पीना कम कर देती है. उसकी भूख कम हो जाती है. जिसका असर उत्पादन पर पड़ता है.
कुछ मामलों में बकरी लंगड़ा कर चलने लगती है. वहीं उसके शरीर पर गांठ नजर आती है. दाद खाज भी बकरी को हो जाता है.
निष्कर्ष
बकरी पालक के तौर पर अगर इन बातों की जानकारी हो गई कि स्वस्थ अस्वस्थ बकरी की क्या पहचान है तो इससे बकरी पालन करना आसान होता है. जबकि बकरी पालन में कमाई भी बढ़ जाती है.










