Home पशुपालन Goat Farming: वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन के क्या हैं फायदे, कैसें करें इस बारे में पढ़ें अहम टिप्स
पशुपालन

Goat Farming: वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन के क्या हैं फायदे, कैसें करें इस बारे में पढ़ें अहम टिप्स

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. बकरी पालन एक ऐसा काम है, जिससे अच्छी कमाई हो सकती है. वहीं अगर वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन किया जाए तो मुनाफा ज्यादा हो सकता है. क्योंकि साइंटिफिक तरीके से बकरी पालन करने से बकरियों की सेहत अच्छी रहती है. उन्हें वो तमाम सहूलियतें मिलती हैं जो उन्हें बेहतर उत्पादन के लिए चाहिए होती है. ऐसे में बकरी मोटी-ताजी हो जाती है और ज्यादा दूध का उत्पादन करती है. वहीं बकरे इस तरह से पाले जाएं तो उनसे ज्यादा मीट हासिल किया जा सकता है. मीट स्वादिष्ट भी होता है.

पशुपालन निदेशालय, पशु एवं मत्स्य संसाधन पिनाग, बिहार (Directorate of Animal Husbandry, Animal and Fishery Resources, Bihar) की तरफ से वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन को लेकर कुछ टिप्स दिए गए हैं. आइए इस बारे में जानते हैं.

वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन में आवास प्रबंधन कैसे करें

फार्म में पर्याप्त मात्रा में धूप, हवा एवं खुली जगह हो.

सर्दियों में बकरियों को ठंड से एवं बरसात में बौछार से बचाने की व्यवस्था करें.

बकरी आवास को साफ एवं स्वच्छ रखें.

नवजात मेमनों को सीधे मिट्टी के सम्पर्क में आने से बचाने के लिए फर्श पर सूखी घास या पुआल बिछा दें तथा उसे हर तीसरे दिन बदलते रहें.

वर्षा ऋतु से पूर्व एवं बाद में फर्श के ऊपरी सतह की 6 इंच मिट्टी बदल दें.

नवजात मेमनों, गर्भित बकरियों एवं प्रजनक बकरे के लिए अलग आवास व्यवस्था करें.

एक वयस्क बकरी को 3-4 वर्ग मीटर जगह की जरूरत होती है.

ब्यात के बाद बकरी तथा उसके मेमनों को एक सप्ताह तक साथ रखें.

पूर्ण परिपक्व होने के बाद (डेढ़ से दो वर्ष) बकरे का प्रजनन के लिये उपयोग न करें.

एक बकरा 25 से 30 बकरियों को गर्भाधान कराने के लिए पर्याप्त है. 30 से अधिक बकरियों पर बकरों की संख्या बढ़ा देनी चाहिए.

प्रजनक बकरे को एक से डेढ़ वर्ष बाद बदल दें. जिससे अन्तः प्रजनन के नुकसानों से बचा जा सकें.

निष्कर्ष
अगर आप इस तरह से बकरी पालन करते हैं तो मुनाफा कमाने का मौका जयादा मिलेगा. क्योंकि बकरी इससे हैल्दी रहेगी और फिर उत्पादन ज्यादा करेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...