Home पशुपालन Goat Farming: इस मौसम में गिर रहे हैं बकरों के बाल तो इसका फायदा है या नुकसान, जानें यहां
पशुपालन

Goat Farming: इस मौसम में गिर रहे हैं बकरों के बाल तो इसका फायदा है या नुकसान, जानें यहां

livestock animal news
बाड़े में चारा खाती बकरियां.

नई दिल्ली. अगर आप बकरी पालक हैं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि आपने भी अक्सर इस बात का अनुभव किया होगा कि ठंड के मौसम के जाते-जाते आपके बकरों के बाल भी झड़ने लगते हैं. हो सकता है कि आपको यह मालूम न हो कि ये किस वजह से होता है और इसके होने का फायदा है या नुकसान? अक्सर पशुपालक इस बात की शिकायत करते मिलते हैं कि उनके बकरों के बाल झड़ रहे हैं. इससे वह परेशान हो जाते हैं कि, कहीं ऐसा तो नहीं कि उनके बकरों में कोई बीमारी आ गई है. हालांकि इसमें घबराने वाली बात नहीं है.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुपालन में हमेशा इस बात का ध्यान देना चाहिए कि कोई भी चीज अगर जानवरों के साथ नई हो रही है तो एक बार विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें. हो सकता है कि इसे आप हल्के में लें और यह गंभीर बीमारी मामला हो, लेकिन जब आपके बकरे ग्रोथ पर हों और बाल झड़ना लगें तो घबराने वाली बात नहीं है, यह एक एक प्रक्रिया है जो ठंड के जाने के साथ हर बकरे-बकरियों के साथ होती ही है.

बाल झड़ने लगे तो न घबराएं
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि जब आप बकरों की पीठ पर या बॉडी पर कहीं भी हाथ फेरते हैं तो बाल झड़ने लगते हैं और आपके हाथों में बाल आने लगते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपके बकरे ग्रोथ पर हैं, उनकी ग्रोथ अच्छी हो रही है तो यह कोई मसला नहीं है. ऐसा तब होता है, जब ठंड का मौसम जाता होता है और बकरे ग्रोथ पर होते हैं तो इस तरीके से उनके पुराने बाल टूटते हैं और उनकी बॉडी में बहुत अच्छी शाइनिंग आती है. यह शाइनिंग उनके नए बालों की वजह से ही होती है. पुराने बाल झड़ जाते हैं और नए बाल आ जाते हैं. इसलिए एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि इस तरह के मामले घबराने की जरूरत नही हैं.

अगर इस वजह से बाल गिर रहे हैं तो हो जाएं सावधान
एक दूसरे मामले में बकरों के बाल झड़ने से उनके कमजोर हो जाते हैं. उनकी ग्रोथ रुक जाती है और कभी-कभी मौत भी हो सकती है. बकरो के बाल झड़ने के कई प्रकार हो सकते हैं. जैसे परजीवी तनाव, हार्मोनल असंतुलन, संक्रमण और एलर्जी, लेकिन ठंड के जाते हुए मौसम में बकरों के बाल झड़ रहे हैं अगर उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है. हालांकि आपको इस बात का ध्यान देना जरूरी है कि बकरों की ग्रोथ हो रही है कि नहीं. अगर उनकी ग्रोथ नहीं हो रही है तब घबराने वाली बात है. इसके बाद आप पशु चिकित्सक से सलाह लें और तुरंत ही बकरों का इलाज करवा लें. बता दें कि जानवर की बॉडी पर कीड़े बाल झड़ने की एक प्रमुख वजह होते हैं, जो उनका खून चूसते हैं और उन्हें खुजली होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal News: देश में रजिस्टर्ड पशुओं की संख्या 39 करोड़ के है पार

नई दिल्ली. पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार कई...

पशुपालन

Animal News: बत्तीसी बकरी और ब्रज गधे को मिली मान्यता

नई दिल्ली. एक बड़ी वैज्ञानिक और संस्थागत उपलब्धि के तौर पर, मथुरा...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए 505 करोड़ रुपए की सरकार ने की व्यवस्था

नई दिल्ली. भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की धूरी माने जाने वाले...

पशुपालन

Animal Husbandry: 16 नई देशी नस्लों को मिली मान्यता, पशुधन और कुत्तों की नस्लों का रजिस्ट्रेशन हुआ

नई दिल्ली. भारत की समृद्ध पशु आनुवंशिक विविधता की पहचान और संरक्षण...