Home पशुपालन Goat: बकरी के जलने और जख्म हो जाने पर ऐसे करें घर पर इलाज
पशुपालन

Goat: बकरी के जलने और जख्म हो जाने पर ऐसे करें घर पर इलाज

अच्छी फसल और अच्छी नस्ल दोनों पशुपालन में मायने रखती हैं. ठीक उसी प्रकार बकरी पालन में भी ये नियम मायने रखता है.
बाड़े में बकरियां

नई दिल्ली. बकरी को अक्सर किसी भी वजह से चोट लग जाती है. कभी चराई करते वक्त या उसके कूदने—फांदने की वजह से भी ऐसा हो सकता है. ऐसे में ये समस्या गंभीर रूप न ले तो फौरन ही प्राथमिक उपचार यानि फर्स्ट एड देना चाहिए. ऐसा करने से समस्या को गंभीर रूप में जाने से रोका जा सकता है. जबकि इसके बाद पशु चिकित्सक से इलाज करवाके बकरी को जल्दी स्वस्थ किया जा सकता है. वहीं बकरियों को कई बार जलने की वजह से फफोले भी निकल आते हैं. इस स्थिति में भी तुरंत ही फर्स्ट एड देना चाहिए.

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि इन दोनों ही बीमारियों में फर्स्ट एड जरूरी है. आइए जानते हैं कि कैसे क्या करना है.

घाव होना या चोट लगने पर कैसे करें इलाज
आमतौर पर चोट लगने या दुर्घटना ग्रस्त होने पर शरीर पर घाव हो जाते हैं. जख्म दो प्रकार के हो सकते हैं. एक जिनमें चमड़ी फटी न हो व दूसरी जिसमें चमड़ी फट गई हो.

जब चमड़ी फटी हुई नहीं रहती तो आमतौर पर चोट लगने पर उस जगह सूजन आ जाती है या फिर उसके नीचे खून का जमाव हो जाता है.

दोनों ही हालात में बर्फ या ठंडे पानी से चोट की जगह सिकाई करने पर फोड़ा नहीं बन पाता. जब चोट पुरानी हो जाती हैं तो गर्म पानी से सिकाई करना लाभदायक होता हैं.

खुली हुई चोट यदि साधारण हो तो उसे साफ करके कोई भी एन्टीसेप्टिक क्रीम लगाना चाहिए. यदि खून बह रहा हो तो टिंचर बैन्जोइन लगाना फायदेमंद हैं.

किसी भी घाव को बिना इलाज के छोड़ना खतरनाक हो सकता है। इसलिये साफ कर उसका साधारण इलाज करना चाहिये.

यदि घाव बड़ा हो, खून रिस रहा हो या पीव आ रहा हो तो चिकित्सक से अवश्य सलाह लेनी चाहिये.

जलने व फफोले पड़ने पर क्या करें
सबसे पहले आग बुझाकर जले हुए भाग पर ठंडा पानी डालना चाहिए. ठंडे पानी से जलन कम हो जाती हैं.

बाद में जैतून का तेल व नारियल के तेल का लेप लगाना चाहिए. जले हुए भाग पर चूने का पानी एवं अलसी का तेल बराबर भाग में मिलाकर लगाना चाहिए.

ये बेहद ही फायदेमंद है. घावों को रगड़ने से बचाना चाहिए एवं अविलम्ब पशुचिकित्सक को खबर देनी चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...