Home सरकारी स्की‍म Goat Farming करना चाहते हैं तो सरकार करेगी मदद, यहां पढ़िए किसे और कैसे मिलेगा लोन
सरकारी स्की‍म

Goat Farming करना चाहते हैं तो सरकार करेगी मदद, यहां पढ़िए किसे और कैसे मिलेगा लोन

जखराना एक ऐसी नस्ल है, जिसके बकरा और बकरी का वजन 25 से 30 किलो तक हो जाता है.
जखराना नस्ल की बकरी की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार की तरह ही मध्य प्रदेश सरकार ने भी बकरी पालन योजना की शुरुआत साल 2023 में की थी. इस योजना का मकसद राज्य में बेरोजगारी को देखते हुए बकरी पालन को बढ़ावा देने का है. इस योजना के तहत राज्य के लोगों को खुद का बकरी फार्म या बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन उपलब्ध कराया जा रहा है. एमपी सरकार इसलिए लोन उपलब्ध कराएगी कि लोग अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें. सरकार का मनना है कि लोन हासिल करके बकरी पालक की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी वहीं मीट और दूध का भी उत्पादन बढ़ेगा.

किसे कितनी मिलेगी सब्सिडी
जानकारी के मुताबिक योजना का लाभ राज्य के सभी वर्ग के लोग ले सकते हैं. हालांकि गडरिया वर्ग के लोगों को इसमें प्राथमिकता मिलेगी. बकरी फार्म खोलने के लिए सरकार आवेदकों को बैंक के माध्यम से लोन उपलब्ध कराएगी. इसी योजना के तहत अनुसूचित जाति और जनजाति के आवेदक को 60 फीसदी सभी सब्सिडी दी जाएगी. जिसमें अधिकतम सब्सिडी की राशि 40,407 रुपये होगी. समान्य वर्ग के आवेदनकर्ताओं को 40 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी. जिसकी अधिकतम राशि 30982 रुपये होगी.

मीट और दूध उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा
बकरी पालन योजना मध्य प्रदेश 2023 के अंतर्गत आवेदनकर्ताओं को केवल 10 फीसदी राशि देना है. बाकी बैंक से उपलब्ध हो जाएगी. गौरतलब है कि भारत में बकरियां से मीट और दूध उत्पादन सबसे ज्यादा किया जाता है. एमपी बकरी पालन योजना का मुख्य उद्देश्य मांस और दूध उत्पादन को बढ़ावा देना है. इतना ही नहीं मकसद देश में बकरियों की नस्ल में सुधार भी लाना है. ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में बकरियों का पालन किया जाता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इसलिए राज सरकार लोन प्रदान कर रही है.

किसे मिलेगा लोन
लोन लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी. दस्तावेजों में आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता, पासबुक और पहचान पत्र की जरूरत होगी. आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए. उसकी उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए. आवेदनकर्ता को बकरी पालन का अनुभव होना चाहिए और उसके पास कम से कम पांच वर्ष बकरी पालन का अनुभव होना चाहिए. इसके अलावा न्यूनतम 50 वर्ग मीटर का प्लाट भी होना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सरकारी स्की‍म

Scheme: सरकार की इस पहल से पशुपालकों को मिल रहा है फायदा, पशुओं का हो रहा इलाज

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग (Department of Animal Husbandry,...

Vaccination reduces the use of antibiotics, hence reduce the AMR.
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

CARI: कामयाब पोल्ट्री व्यापारी बनना चाहते हैं तो आपके पास है शानदार मौका, यहां करें रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली. केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस शुरू...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish: यहां मछलियों की अच्छी प्रजातियां होंगी विकसित, पढ़ें इसके फायदे

नई दिल्ली. बिहार के बक्सर जिले में मत्स्य उत्पादन को नया आयाम...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: राजस्थान को मिलेंगी 10 लाख सेक्स सॉर्टेड सीमन की डोज, ऐसा होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली. राजस्थान सरकार के शासन सचिव पशुपालन, गोपालन और मत्स्य डॉ....