Home डेयरी Goat Milk: इन खतरनाक बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार है बकरी का दूध, यहां पढ़ें डिटेल
डेयरी

Goat Milk: इन खतरनाक बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार है बकरी का दूध, यहां पढ़ें डिटेल

GOAT FARMING, LIVE STOCK NEWS, Solar Dryer Winter Protection System
शेड में किया जा रहा बकरी पालन. live stock animal news

नई दिल्ली. दूध पीना एक अच्छी आदत है लेकिन इस बात पर निर्भर करता है कि हम किस पशु का दूध पीते हैं. एनिमल एक्सपर्ट डॉ. इब्ने अली का कहना है कि बकरी का दूध इंसानों के लिए हर तरह से फायदेमंद है. ये न सिर्फ इंसानों की हैल्थ को सही रखता है, बल्कि कई खतरनाक बीमारियों के लिए इलाज में और उसके खतरे को टालने में भी मददगार है. बकरी के दूध में हाई लेवल में मौजूद कैप्रोइक, कैप्रिलिक और कैप्रिक एसिड, इंसानों के कोलोरेक्टल कैंसर और स्किन कैंसर सेल्स को रोकने में मददगार है. बता दें कि ट्राइग्लिसराइड्स (खून में मौजूद एक तरह का फैट) के उपचार से कैंसर सेल्स की वर्कबिलिटी में 70 फीसदी से 90 फीसदी की कमी देखी जाती है.

बकरी का दूध सूजन (आईबीडी) के खिलाफ रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. वहीं वजन घटाने की में भी बकरी का दूध ​बेहतरीन पेय पदार्थ है. डॉ. इब्ने अली के मुताबिक इन विट्रो रिसर्च से पता चला है कि बकरी का दूध इंसानों में मेलेनोमा, कोलोरेक्टल और स्तन कैंसर और पेट के कैंसर पर सीएलए ट्यूमर के विकास को धीमा कर देता है. फरर्मेंटेड बकरी के दूध में एंटीऑक्सीडेटिव गुण होते हैं जो इकोसानोइड-निर्भर सेल सिग्नलिंग सिस्टम को रोकते करते हैं, जो सभी सीएलए के ट्यूमर-निरोधात्मक (prohibitive) असर में शामिल हो सकते हैं.

इम्यून सिस्टम को भी करता है मजबूत
एनिमल एक्सपर्ट ने बताया कि सेलेनियम एक हैल्थ इम्यून सिस्टम प्रणाली को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज है. गाय के दूध में सेलेनियम का स्तर कम होता है, जबकि बकरी के दूध का स्तर बहुत अधिक होता है. ये इस बात का सुझाव देता है कि यह और इसके डेरिवेटिव लोगों को अपनी इम्यून सिस्टम को बढ़ाकर स्वस्थ रहने में मदद कर सकते हैं. इसलिए भी बकरी का दूध काफी फायदेमंद है. उन्होंने बताया कि हाल ही में इन-विट्रो और इंसानों पर हुए रिसर्च से पता चला है कि बकरी के दूध में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी का काफी प्रभाव होता है.

बकरी का दूध पीने से नहीं होती है एलर्जी
बकरी के दूध में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी के चलते ये गाय के दूध की एलर्जी वाले और इसके विकल्प की तलाश करने वालों के लिए एक अच्छा आप्शन हो सकता है. हाल के रिजल्टों में, बकरी के दूध को इंसानों के ब्लड सेल्स पर कई प्रभाव डालने के लिए प्रदर्शित किया गया है. बकरी के दूध में एंटी बैक्टीरियल गतिविधि का खुलासा हुआ है जो दूध पीने वालों को बीमार होने से बचाने में मदद करता है. दूध पीने वालों के दिल की रक्षा करता है. एनिमल एक्सपर्ट ने कहा कि बकरी का दूध हर हाल में इंसानों के लिए फायदेमंद है. इसके प्रोडक्शन को बढ़ाया जाए तो फिर ये आसानी से लोगों को उपलब्ध हो सकेगा और लोग इससे फायदा उठा पाएंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...