Home पशुपालन Goat Farming: ​कैसे करें प्रेग्नेंट बकरी की देखभाल, डिलीवरी के वक्त नजर आएंगे कई बदलाव
पशुपालन

Goat Farming: ​कैसे करें प्रेग्नेंट बकरी की देखभाल, डिलीवरी के वक्त नजर आएंगे कई बदलाव

GOAT FARMING, LIVE STOCK NEWS, Solar Dryer Winter Protection System
शेड में किया जा रहा बकरी पालन. live stock animal news

नई दिल्ली. बकरी पालन में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए गर्भावस्था में बकरियों की सही ढंग से देखभाल और संतुलित आहार देना चाहिए. ताकि बकरी से पैदा होने वाला बच्चा हैल्दी रहे. ब्याने से एक हफ्ता पहले गर्भित बकरियों को हल्का, आसानी से पच जाने वाला दाना-चारा दिया जाना बेहतर होता है. भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (Indian Veterinary Research Institute) के एक्सपर्ट का कहना है कि गर्भित बकरियों को ब्याने के अनुमानित समय से 7-8 दिन पहले बाड़ों के आसपास ही चराया जाना चाहिए या फिर बाड़ों में ही रखा जाना चाहिए. ब्याने के 15 दिन पहले कुछ तैयारी करना जरूरी होता है.

क्या करना चाहिए, यहां पढ़ें
ब्याने के लिये इस्तेमाल होने वाले हर एक बाड़े को अच्छी तरह से साफ करके सुखा लेना चाहिए.

एक हफ्ते के बाद चूना डालकर उसमें सूखी घास का बिछौना देना चाहिए.

इन्हीं बाड़ों को हर ब्याने वाली बकरी के लिये उपयोग में लाया जाना चाहिए.

जैसे-जैसे बकरी के प्रसव का समय नजदीक आता है, उनमें कुछ बदलाव आता है, इसका ध्यान रखना जरूरी है.

डिलीवरी का वक्त जब करीब आता है तो बकरी बेचैन होने लगती है.

बकरी के अयन (अडर) का आकार बढ़ जाता है.

बकरी के थनों में चमक एवं फूलापन दिखाई देता है.

पहली बार ब्याने वाली ज्यादातर बकरियों के थनों में दूध भी उत्तर आता है.

बकरी की योनि मार्ग से लसलसा, पीला एवं गाढ़ा स्राव व्याने से कुछ दिन पूर्व निकलना आरम्भ हो जाता है.

बकरी झुंड से अलग रहना पसंद करने लग जाती है.

ब्याने से कुछ घंटे पहले बकरी बार-बार उठती-बैठती है और अनमनी रहती है.

जैसे-जैसे ब्याने का समय नजदीक आता है प्रसव दर्द शुरू हो जाते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...