Home सरकारी स्की‍म Fish Farming: सरकार से मदद लेकर खरीदें मछली पकड़ने के लिए जाल, जानें कैसे करना है आवेदन
सरकारी स्की‍म

Fish Farming: सरकार से मदद लेकर खरीदें मछली पकड़ने के लिए जाल, जानें कैसे करना है आवेदन

Fisheries, Fish Rate, Government of India, Live Stock Animal News, Boat
मछली पकड़ते मछुआरे (फोटो CMFRI)

नई दिल्ली. मछली पालन कई तरह से किया जाता है. बहुत से मछली पालक तालाब में मछलियों को पालकर अच्छी खासी कमाई करते हैं. जबकि मछली से कमाई के परंपरागत कामों में से एक नदी और समुद्र से मछली को पड़कर बेचना भी है. इस काम में हजारों की संख्या में मछुआरे लगे हुए हैं, जो समुद्र और नदियों से मछली पकड़ कर बेचते हैं. जिससे उन्हें बाजार में अच्छी खासी आमदनी होती है. सरकार भी इन मछुआरों की मदद को लेकर योजनाएं चलाती रहती है. ताकि मछुआ समुदाय के लोगों को मछली पकड़ने में आसानी हो सके.

हरियाणा सरकार की ओर से मछली पालन से जुड़े अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले परिवार के लोगों के लिए मछली जल खरीद पर अनुदान सहायता नाम से योजना चलाई जा रही है. हरियाणा सरकार के मत्स्य पालन विभाग की ओर से चलाई जा रही इस योजना के तहत मछुआरों को जाल खरीदने के लिए सरकार सब्सिडी दी जाती है. ताकि वह जाल खरीद कर मछली पकड़ने का काम आसानी के साथ कर सकें और अपनी आजीविका कमा सकें. हालांकि इस योजना का लाभ सभी को नहीं मिलता है जो इसके पात्र होंगे उन्हें को फायदा मिलता है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

कितना मिलता है पैसा
पात्रता की बात की जाए तो लाभार्थी के पास परिवार का पहचान पत्र होना जरूरी है. अगर वह हरियाणा का निवासी है, तभी उसे इस योजना का फायदा मिलेगा. अनुसूचित जाति से संबंधित होना भी जरूरी है. वहीं जाल खरीद की जीएसटी भुगतान की बिल भी फायदा पाने के लिए विभाग के सामने पेश करनी होगी. इस योजना के तहत आवेदन करने वाला कोई भी व्यक्ति दो वर्ष में एक बार से इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है. इस योजना के तहत 40 हजार रुपये की कीमत की मछली जाल की खरीद पर 60 फीसदी तक सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जाती है. जिसकी अधिकतम सीमा 24 हजार रुपए निर्धारित की गई है.

फायदा पाने के लिए होने चाहिए ये दस्तावेज
योजना के तहत फायदा पाने के लिए मछली किसान और विभाग के बीच कॉन्ट्रैक्ट भी साइन होगा. आवेदन करने वाले को बर्थ सर्टिफिकेट, हाई स्कूल का सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, मतदाता कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक दस्तावेज देना होगा. वहीं पहचान पत्र के तौर पर राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड या मतदाता कार्ड भी दिया जा सकता है. किसी भी सरकारी संस्थान से मछली पालन का प्रशिक्षण ट्रेनिंग प्रमाण पत्र सर्टिफिकेट होना जरूरी है. मछली जाल की खरीद की जीएसटी भुगतान बिल भी देनी होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Aquaculture Insurance: एक्वाकल्चर बीमा कराने से मछली पालन में नुकसान की हो जाएगी भरपाई

नई दिल्ली. केंद्र सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने का काम कर...

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: छत्तीसगढ़ में फिशरीज सेक्टर में पीएमएमएसवाई के तहत 900 करोड़ का हुआ है निवेश

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

fish farming
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: मछुआरों को मिलेगा 5 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर देगी बिहार सरकार

नई दिल्ली. मछली पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों और मछली पालकों...