नई दिल्ली. यदि आप 50-60 एचएफ (HF) गाय पालना चाहते हैं और इसके लिए आधुनिक क्षमता वाला डेयरी फार्म बनाना चाहते हैं तो ये रिपोर्ट आपके लिए है. डेयरी फार्म बनाने लगभग 3 बीघा जमीन की जरूरत होगी. 430 फीट लंबाई और 100-150 फीट चौड़ाई क्षेत्र में इसे बनाना ठीक होगा. वहीं फार्म के चारों तरफ तारबंदी (Fencing) करना भी जरूरी है. बात डेयरी फार्म में बनाए गए शेड की करें तो इसे 80 फीट चौड़ा और 94 फीट लंबा रख सकते हैं. ताकि 30-30 गायें दोनों तरफ, यानी कुल 60 बड़े पशुओं को आसानी के साथ उसमें रखा जा सके.
वहीं शेड के बीच में 16 फीट का रास्ता छोड़ना चाहिए. जिसमें 4 फीट नाद पर जाने के बाद 12 फीट रास्ता बचेगा. ताकि भविष्य में ट्रैक्टर या TMR मशीन से चारा डाला जा सके. वहीं आगे का फीडिंग और चलने का हिस्सा पक्का रखना चाहिए. साथ ही गाय के बैठने के लिए रबर मैट या गद्दे लगाए जााएं तो बढ़ियाा है ताकि पशुओं को बैठने में आसानी हो.
कितनी आएगी लागत
डेयरी फार्म इस बात का भी ध्यान रखें कि बारिश में कीचड़ न हो जमा हो. वहीं किसी भी तरह का पानी फार्म से आसानी से बाहर हो जाए.
आधुनिक फार्म बनाने में शेड के पास 40 × 40 फीट का पक्का भूसा स्टोर बनाया जाना बेहतर कदम होता है.
जिसमें 50 से 60 ट्रॉली भूसा स्टोर हो सकता है, जो 50 पशुओं के लिए सालभर के लिए पर्याप्त सूखा चारा उपलब्ध कराएगा.
जिन इलाकों में जैसे राजस्थान में बारिश और लेबर की समस्या हो, वहां साइलेज का ट्रंक भी होना चाहिए.
इतने बड़े फार्म में बनाए गए शेड को तैयार करने में लगभग 20 लाख की लागत आ सकती है.
वहीं जमीन की फेंसिंग, शेड निर्माण, ऑफिस/रहने का कमरा, गायों की खरीद आदि पर खर्च अलग से होगा.
गर्मी में गायों को ठंडक देने के लिए फोगर सिस्टम (Fogger System) और दूध निकालने के लिए 2 मिल्किंग मशीनें भी लगाना बेहतर है.
निष्कर्ष
हालांकि हर किसान के पास 60-65 लाख का बजट नहीं होता है. नए किसान को 5 से 10 अच्छी नस्ल की गायों से शुरुआत करनी चाहिए. शेड से ज्यादा गाय की नस्ल पर खर्च करना चाहिए. शेड महंगा बनाने से कोई आमदनी नहीं मिलती. असली कमाई अच्छी नस्ल (ब्रीड) की गाय से होती है. जबकि बिना वैज्ञानिक प्रशिक्षण के डेयरी शुरू करने पर लेआउट, मिस्त्री के काम या फीडिंग में छोटी सी गलती से लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है.












