Home पशुपालन Animal Husbandry: पशुओं के लिए डेयरी फार्म में कितने एरिया की होती है जरूरत, यहां पढ़ें फुल डिटेल
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुओं के लिए डेयरी फार्म में कितने एरिया की होती है जरूरत, यहां पढ़ें फुल डिटेल

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी पशुओं के आवास में कई चीजों को ख्याल रखना होता है. अगर आप भी डेयरी कारोबार के लिए पशुओं को पाल रहे हैं तो इन बातों का ख्याल आपको भी रखना चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं कि डेयरी पशुओं के आवास के लिए निर्धारित क्षेत्रफल होना चाहिए. ताकि पशु आसानी से अपनी जगह पर खड़े हो सकें बैठ जाएं और उन्हें चारा खाने में कोई दिक्कत न हो. इसके अलावा पानी पीने में भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. पशुओं के लिए आवश्यक क्षेत्रफल की कमी होने से उन्हें कई तरह की दिक्कतें भी हो सकती हैं.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं के आवास के लिए क्षेत्रफल को 8 हिस्सों में बांटा जा सकता है. बछड़े, बछिया, जो 8 सप्ताह के हों और उसे ज्यादा के. बड़ी हो चुकी गाय, बड़ी हो चुकी भैंस ब्याने योग्य गाय और भैंस, सांड और बैल. इन सब पशुओं के लिए अलग-अलग क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है. अगर इन निर्धारित किए गए क्षेत्रफल के मुताबिक पशुओं को रखा जाए तो पशुपालन में और ज्यादा फायदा होगा. आईए जानते हैं किस तरह के पशु के लिए कितने क्षेत्रफल की पशु आवास में जरूरत होती है.

बछड़े और बछिया के लिए कितने एरिया की होगी जरूरत
एक्सपर्ट के मुताबिक बछड़े या बछिया हैं और उनकी उम्र 8 सप्ताह से कम है तो फर्श के लिए ढके हुए क्षेत्र में उन्हें एक वर्ग मीटर की जगह जरूरत होगी. वहीं खुले क्षेत्र के लिए दो वर्ग मीटर की जरूरत होती है. बछड़े और बछिया के खाने की नांद बनाने के लिए 40 से 50 सेंटीमीटर और पानी के लिए 10 से 15 सेंटीमीटर की जरूरत होगी. जो बछड़े बछिया 8 सप्ताह से अधिक के हो गए हैं, उनके लिए बंद क्षेत्र के लिए दो वर्ग मीटर की जरूरत होगी. जबकि खुले क्षेत्र के लिए चार वर्ग मीटर की जगह की जरूरत होगी. खाने की नांद के लिए 40 से 50 सेंटीमीटर और पानी के लिए 10 से 15 सेंटीमीटर की क्षेत्रफल की जरूरत होती है.

गाय भैंस के लिए कितनी जगह की होगी जरूरत
पशु अगर ओसर हैं तो दो वर्ग मीटर की ढके हुए क्षेत्र में जरूरत होगी. 4 से 5 वर्ग मीटर की खुला क्षेत्र में नांद के लिए 45 से 60 और पानी के नांद के लिए 30 से 45 सेंटीमीटर की जरूरत होगी. व्यस्क गाय के लिए ढके में 3.5 वर्ग मीटर की जरूरत होती है. खुला क्षेत्र 7.1 मीटर की आवश्यकता होगी. वहीं खाने की नांद 70 सेंटीमीटर की बनानी पड़ेगी और पानी के लिए नांद की लंबाई चौड़ाई 45 से 65 वर्ग सेंटीमीटर होनी चाहिए. व्यस्क भैंस की बात की जाए तो बंद क्षेत्र में चार वर्ग मीटर की जगह की जरूरत होती है. जबकि खुले क्षेत्र में 8 वर्ग मीटर की जगह होती है. नांद के लिए 7 से 75 सेंटीमीटर और पानी की नांद के लिए 60 से 70 सेंटीमीटर की जरूरत होगी.

सांड और भैंस की क्या है जरूरत
जो भैंस ब्याने योग्य है, उनके लिए बंद क्षेत्र में 12 वर्ग मीटर की जगह की जरूरत होगी. वहीं खुले क्षेत्र में 20 से 25 वर्ग मीटर की जरूरत होती है. नांद के लिए 60 से 75 सेंटीमीटर और पानी की नांद के लिए 60 से 75 सेंटीमीटर की जगह की जरूरत होगी. सांड के लिए बंद में 12 से 15 वर्ग मीटर क्षेत्र में और खुले क्षेत्र में 25 से 30 सेंटीमीटर की जरूरत होगी. सांड की नांद खाने की हो या पानी पीने की 60 से 75 सेंटीमीटर की बनानी चाहिए. बैल के लिए 3.5 मीटर ढके क्षेत्र में और खुले क्षेत्र में 7 मीटर की जरूरत होगी. वहीं पानी के लिए 60 से 75 और खाने के लिए 60 से 75 सेंटीमीटर की नांद की जरूरत होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालन

Animal Husbandry: HF और जर्सी गाय के मुकाबले भैंस को ज्यादा लगती है ठंड, बचाव करना है जरूरी

नई दिल्ली. धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. इसलिएए...

चारे की फसल उगाने का एक खास समय होता है, जोकि अलग-अलग चारे के लिए अलग-अलग है.
पशुपालन

Animal Fodder: इस साल डेयरी किसानों के लिए चुनौती बन गया है पशु चारे पर आने वाला खर्च

नई दिल्ली. भारत में दूध उत्पादन की कुल लागत का 60–70 फीसद...