Home पोल्ट्री Poultry Farming: 100 देशी मुर्गियों को पालने में कितना आता है खर्च, कितनी होगी बचत, पढ़ें यहां
पोल्ट्री

Poultry Farming: 100 देशी मुर्गियों को पालने में कितना आता है खर्च, कितनी होगी बचत, पढ़ें यहां

livestock animal news
अंकलेश्वर नस्ल की फोटो.

नई दिल्ली. देशी मुर्गियों का पालन एक बेहतरीन और लोकप्रिय कारोबार बन चुका है. बहुत से किसान और पशुपालक करके घर बैठे ही मुर्गी फार्म चलते हैं और उसके जरिए अच्छा खासा मुनाफा कमाते हैं. अगर आप भी मुर्गी पालन शुरू करना चाहते हैं तो इसे कर सकते हैं और यह अच्छी कमाई कराने वाला बिजनेस है. मुर्गी पालन को एक दूसरे व्यवसाय की साथ-साथ किया जा सकता है. अगर आप पशुपालक हैं तो भी मुर्गी पालन में हाथ आजमा सकते हैं. इससे आपको और ज्यादा फायदा होने लगेगा. जबकि मुर्गीपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार से भी आप मदद ले सकते हैं.

देशी मुर्गी पालन के लिए बहुत ज्यादा बड़े निवेश की भी जरूरत नहीं होती. इस व्यापार में नुकसान होने का खतरा भी बहुत कम है. अगर आप 40 से 50 हजार रुपए निवेश करते हैं तो मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. जिसके लिए सिर्फ घर में खाली जगह खेत या आंगन की जरूरत होगी.

देशी मुर्गी पालन कैसे शुरू करें
अगर आप 100 देशी मुर्गी से मुर्गी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले चूजों की जरूरत होगी. एक चूजे की कीमत मार्केट में 30 से 40 के बीच रहती है. एक मुर्गी को तैयार करने के लिए 2 किलो दाना की जरूरत पड़ती है. इस तरह से 100 मुर्गियों के लिए 200 किलोग्राम दाना की जरूरत होगी. एक बोरी दाना 50 किलो का होता है. वहीं दाने की कीमत 1500 से 2000 रुपये के बीच होती है. इस तरह आपको 6 हजार से 8 हजार रुपये इस पर आपको खर्च करने होंगे. दवाइयां का खर्च जोड़ दिया जाए तो 2 हजार होगा. जबकि इसके अलावा 1 हजार रुपये और भी खर्च करना पड़ेगा. देशी मुर्गियों को तैयार होने में लगभग 4 से 5 महीना लग जाता है.

कितनी होगी बचत
पोल्ट्री एक्सपर्ट डॉ. इब्ने अली का कहना है कि सौ देशी मुर्गियों को पालने में अनुमानित खर्च 13 हजार 500 तक आता है. हो सकता है कि 2 हजार से 3 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च हो जाए लेकिन इससे ज्यादा खर्च नहीं आएगा. अगर 100 मुर्गियों को पाला जाता है और उसमें से 5 की मौत भी हो जाती तो भी 95 मुर्गी आपके पास रहेगी. एक मुर्गी का वजन या 1 किलो 200 ग्राम के आसपास होगा. कुल मुर्गियों का वजन 114 किलोग्राम हो जाएगा. 114 किलोग्राम को अगर 350 से गुणा कर दिया जाए तो तकरीबन 39 हजार 900 रुपये बनता है. इस तरह से 39 हजार 900 में 13 हजार 500 रुपये हुए खर्च को घटा दें तो आपकी शुद्ध बचत 26 हजार 400 हो जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

layer hen breeds
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: बरसात में मुर्गियों का बिछावन गीला, मतलब उत्पादन घटा, बीमारियां बढ़ीं

नई दिल्ली. इन दिनों बारिश का मौसम है. ऐसे में मुर्गी पालकों...

पोल्ट्री

Poultry Feed: फंगस लगा फीड मुर्गियों को खिलाने के हैं बड़े नुकसान

नई दिल्ली. इन दोनों बरसात का मौसम है, ऐसे में एक खतरा...

livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गियों की चोंच को जरूर काट दें, तनाव से एक-दूसरे पर करती हैं हमला

नई दिल्ली. अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर मुर्गियों को पालने...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Egg Production Profit: हर दिन 50 मुर्गियों से मिलता है 40 से 50 अंडा, होती है अच्छी कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि जब मुर्गी पालन अंडा उत्पादन...