Home पशुपालन Animal Husbandry: गर्मी में गाय, भैंस, बछड़े और बछियों को एक दिन में कितना पिलाना चाहिए पानी, पढ़ें
पशुपालन

Animal Husbandry: गर्मी में गाय, भैंस, बछड़े और बछियों को एक दिन में कितना पिलाना चाहिए पानी, पढ़ें

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. गर्मी में पानी की जरूरत किसे नहीं होती है. जैसे-जैसे गर्मी की शिद्दत बढ़ती प्यास का अहसास ज्यादा होता है. कम पानी पीने से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. चाहे इंसान हो या फिर जानवर पानी की जरूरत तो सभी को है. जानवरों को पानी ज्यादा चाहिए होता है. खासतौर पर पशुपालकों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि गर्मी में जानवरों के शरीर में पानी कम न हो. अगर ऐसा होता है तो उन्हें परेशानियां हो सकती हैं. वहीं डेयरी पशुओं का उत्पादन कम हो जाता है.

डेयरी पशुओं (गाय, भैंस, बछड़ा बछियों) के लिए पेयजल की आवश्यकता की बात की जाए तो एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुओं के शरीर में उसके कुल शरीर भार का लगभग 70 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है. जबकि दूध में लगभग 87 प्रतिशत जल की मात्रा होती है. यदि पशुओं के शरीर में 7 से 10 प्रतिशत जल की मात्रा कम हो जाय तो उनकी मृत्यु हो सकती है. इसलिए पशुओं के शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए.

गर्मी में तीन बार पिलाएं पानी
एक्सपर्ट के मुताबक पशुओं को पिलाया जाने वाला पानी स्वच्छ, शुद्ध, स्वादिष्ट, विष रहित तथा उसमें घुलनशील खनिजों की मात्रा न्यूनतम होनी चाहिए. बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया तथा परिजीवियों की संख्या शून्य होनी चाहिए. पशुओं को पेयजल की आवश्यकता उनके किस्म, शरीर भार, आहार की किस्म क्रिया शीलता एवं मौसम के ऊपर निर्भर करती है. पशुओं को पानी भरपेट (adlib) दिया जाना बेहतर होता है. फिर भी कम गर्मी में 3 बार तथा ठंड में 2 बार जल पिलाना ही चाहिए.

पानी की जरूरत क्यों होती है

  1. सामान्य स्थिति में गाय एवं भैंसों के शरीर ​हिफाजत के लिए. प्रत्येक एक लीटर दूध उत्पादन के लिए 27-28 लीटर पानी प्रतिदिन पिलाना चाहिए. 2 लीटर पेयजल यदि 5 लीटर दूध उत्पादन हो रहा है तो 10 लीटर अतिरिक्त जल की आवश्यकता होगी.
  2. गाय एवं भैंस के बछडे-बछियों के लिए

1- शीतकाल में 12 लीटर जल

2- ग्रीष्मकाल में 28 लीटर जल

  1. ओसर भैंस के लिए

1- शीतकाल में 27 लीटर जल

ग्रीष्मकाल में 55 लीटर जल

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow Husbandry: गाय को नमक देने से कमजोरी और थकान कम होती है, दूध उत्पादन बढ़ता है

नई दिल्ली. हर इंसान टेस्ट के लिए नमक इस्तेमाल जरूर करता है....

पशुपालनसरकारी स्की‍म

FMD: एक कॉल पर घर आएगी पशुपालन विभाग की टीम, मुफ्त में लगाएगी FMD की वैक्सीन

नई दिल्ली. पशुओं में खुरपका-मुंहपका यानि FMD की बीमारी बेहद ही खतरनाक...

पशुपालन

Animal Husbandry: ‘पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक रिसर्च को खेती से जोड़ने की है जरूरत’

नई दिल्ली. PI-RAHI (PU-IIT रोपड़ रीजनल एक्सेलेरेटर फॉर होलिस्टिक इनोवेशन फाउंडेशन) के...

milk production
पशुपालन

Animal Husbandry: देसी उपाय करके गाय की भूख न लगने की समस्या से पाएं छुटकारा

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालक हैं तो कभी न कभी आपकी गाय...