Home डेयरी Dairy: दूध असली है या नकली, ऐसे पहचानें मिलावट
डेयरी

Dairy: दूध असली है या नकली, ऐसे पहचानें मिलावट

बकरी के चेचक की बीमारी को लेकर तीन से चार महीने की उम्र पर इसके बाद एक महीने के बाद बूस्टर टीका और फिर हर साल यह टीका लगाया जाता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. लोगों को प्योर दूध के नाम पर नकली दूध खूब बेचा जाता है. इसका बहुत बड़ा बाजार है. आम लोगों के बस की बात भी नहीं है कि इसके मिलावटी होने की पहचान कर सकें. खैर, किसी भी पशु के दूध की जांच करने का अपना-अपना तरीका होता है, लेकिन एक पशु का दूध ऐसा भी होता है​ जिसके ऊपर जमी मलाई इस बात की ओर इशारा करती है कि दूध में मिलावट है. दरअसल, बकरी के दूध के साथ उल्टा सिस्टम है. उसमें मिलावट की गई तो उसमें मलाई जम जाएगी. जबकि गाय-भैंस के दूध को गर्म करते हुए अगर मलाई कम जमती है तो माना जाता है कि दूध में मिलावट है. केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सीआईआरजी), मथुरा के डायरेक्टर मनीष कुमार चेटली कहते हैं कि बकरी के दूध में से एक अलग ही तरह की स्मेल आती है जो इसकी बड़ी पहचान है.

एक मसला ये भी है कि बकरी के दूध में से आने वाली खास तरह की स्मेल के चलते ही बहुत सारे लोग इसे नहीं पीते हैं. जबकि ये कई बीमारियों के लिए मुफीद है. बीमारी के समय में पीने के लिए बाजार में फ्लेवर्ड मिल्क भी मिलता है. जिस वजह से उस खास तरह की स्मेल से भी दूध की मिलावट को नहीं पकड़ा जा सकता है. बरबरी नस्ल की बकरियों का ब्रीडिंग सेंटर चलाने वाले राशिद उल हक बताते हैं कि देश में आनलाइन बकरी का पाश्चराइज्ड दूध 200 ग्राम की बंद बोतल में 35 से 40 रुपये तक बेचा जा रहा है. कहा कि अभी अमूल, मदर डेयरी समेत और बड़ी कंपनियों ने बकरी के दूध कारोबार में अभी कदम नहीं रखा है, जिस दिन ऐसा हुआ तो इस दूध की डिमांड बढ़ जाएगी.

वहीं बिहार एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी (बासु), पटना के वाइस चांसलर डॉ. इन्द्रजीत सिंह इस संबंध में कहते हैं कि डॉक्टर भी दवा के रूप में बकरी का दूध पीने की सलाह मरीजों को देते हैं. बकरी के चरने की व्यवस्था को देखकर इसके दूध को ऑर्गेनिक भी कहा जा सकता है. वहीं राजस्थान के बकरी पालक शफीक खान कहते हैं कि खासतौर पर बकरी के दूध में मिलावट डेंगू के मरीज के बढ़ने पर ज्यादा हो जाती है. जब हर तरफ डेंगू फैला होता है तो बकरी के दूध को अमृत समझा जाता है. ऐसे मौके पर बहुत सारे लोग बकरी के दूध में गाय का दूध मिलाकर बेचने लगते हैं. क्योंकि गाय और बकरी के दूध में कई चीजों को लेकर समानताएं होती हैं. इसलिए पता करना आसान नहीं होता है कि दूध में मिलावट है या नहीं.

ऐसे करें मिलावट की पहचानः मिलावटी दूध के बारे में सीआईआरजी के डायरेक्टर मनीष कुमार चेटली कहते हैं कि देसी तरीके से मलाई और दूध की खास स्मेल से मिलावट की पहचान की ही जा सकती है. जल्द ही साइंटीफिक किट से भी बकरी के दूध की पहचान हो सकती है. दरअसल, सीआईआरजी किट को बनाने का काम कर रहा है. डायरेक्टर का कहना है कि जल्द ही टेक्नोजलॉजी किसी प्राइवेट कंपनी को ट्रांसफर की जाएगी. जिसके बाद किट बाजार में आ जाएगी. ऐसे में आम लोग भी इसका इस्तेमाल करके बकरी के दूध की जांच कर सकते हें.

इन राज्यों में ज्यादा है दूध देने वाली बकरियां

राजस्थान- 68 लाख
उत्तर प्रदेश- 46 लाख
मध्य प्रदेश- 41 लाख
महाराष्ट्रा- 37 लाख
तमिलनाडु- 32 लाख

कहां कितना होता है दूध उत्पादन

राजस्थान- 21.80 लाख
उत्तर प्रदेश- 13.19 लाख
मध्य प्रदेश- 9.10 लाख
गुजरात- 3.52 लाख
महाराष्ट्रा- 3.22 लाख
नोट- आंकड़े टन में है
साल 2014-15 में दूध देने वाली बकरियों की संख्या 3.09 करोड़ थी.
साल 2020-21 में दूध देने वाली बकरियों की संख्या 3.63 करोड़ हो गई.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...