Home मछली पालन Fisheries: मछलियों की बीमारियों का पता लगाने का क्या है तरीका, जानें यहां
मछली पालन

Fisheries: मछलियों की बीमारियों का पता लगाने का क्या है तरीका, जानें यहां

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछलियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन में इस बात का खास ख्याल रखना होता है कि मछलियां बीमार न पड़ें. क्योंकि एक भी मछली बीमार पड़ी तो वो दूसरों को भी बीमार कर देंगी. इससे मछली पालन में फायदे की जगह नुकसान होने लग जाएगा. एक्सपर्ट का कहना है कि मछलियों को हर छोटी-बड़ी बीमारी से कैसे बचाया जा सकता है. इसकी जानकारी हर मछली पालक को होनी चाहिए. वैसे तो पोल्‍ट्री की तरह से मछली पालन में ऐसी कोई बीमारी नहीं होती है जो तेजी के साथ सभी मछलियों को जकड़ ले लेकिन फिर भी सावधानी बरतना जरूरी होता है.

फिश एक्सपर्ट के मुताबिक मछलियों को जिस बीमारी से सबसे ज्यादा बचाना होता है वो है लाल धब्‍बा. देखने में तो ये बीमारी मामूली सी होती है लेकिन इसके कारण मछलियों की मौत भी होने का खतरा रहता है. मछली पालक चाहे मछली को तालाब में पालें, या फिर टैंक में पालें, कुछ खास तरीके अपनाकर मछलियों छोटी-बड़ी बीमारी की पहचान खुद ही कर सकता है.

इस तरह के मिलते हैं संकेत
तालाब की समय-समय पर सफाई कर के भी मछलियों को छोटी-बड़ी बीमारियों से बचा सकते हैं. वहीं इस बात का भी ध्यान दें कि मछलियों का दाना गुणवत्‍ता वाला और संतुलित दिया जाए. बीमार मछलियों को अलग हटा देना ही बेहतर है. तालाब के आकार के हिसाब से ही मछलियों की संख्‍या तय करनी चाहिए. तालाब में और दूसरी मछलियों को नहीं पनपने देना चाहिए. वहीं मछली पालक तालाब के किनारे टहलते हुए भी मछलियों सामान्‍य लक्षण देख उनकी बीमारी की पहचान कर सकते हैं. कुछ सामान्‍य लक्षण हैं, जिसको देखकर पता चल सकता है कि मछलियां बीमारी का शिकार हैं. मसलन, मछलियों द्वारा सामान्‍य तरीके से दाना न खाना, मछलियों द्वारा बार-बार तालाब या टैंक के किनारे आ जाना, मछलियों का खरपतवार की आड़ में छिपकर रहना और मछली द्वारा सुस्‍त तरीके से पानी में रहना मतलब तैरना.

ये लक्षण भी बीमारी की ओर करते हैं इशारा
वहीं मछलियों के शरीर से जरूरत से ज्‍यादा श्‍लेष्‍मा (बलगम) निकलने लग जाए तो सावधानी बरतनी चाहिए. क्‍योंकि ज्‍यादा श्‍लेष्‍मा निकलने का मतलब है कि मछली बैक्‍टीरिया का शिकार हो गई है या होने वाली है. मछली अपने मूल रंग से यदि बदरंग हो जाए तो भी बीमारी के लक्षण हैं. मछली के पंखों के नीचे लाल तरह का जख्म दिखे. वहीं मछली के शरीर पर सफेद और काले धब्‍बे दिखने लगें. उसका पेट फूलना, स्‍केल के बीच में मवाद जम जाना. मछलियों के पंख टूटना और उनका सड़ना. इसके अलावा मछलियों की आंख में सूजन आना, मछली का शरीर छोटा और सिर बड़ा दिखाई देना, मछली का गलफड़े ज्‍यादा लाल होना और गलफड़े का टूटना और सड़ना आदि भी बीमारी के लक्षण हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The State-wise number of coastal fishermen villages for development as Climate Resilient Coastal Fishermen Villages are envisaged in proportion to the total number of coastal fishermen villages in the State and at present
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: जलीय कृषि बीमा से मछली पालन में नुकसान की होती भरपाई

नई दिल्ली. जलीय कृषि बीमा यानि एक्वाकल्चर इंश्योरेंस एक तरह की वित्तीय...

shrimp farming in india
मछली पालन

Seafood Export: चीन और यूरोपीय संघ के सीफूड निर्यात मूल में 22 और 37 फीसद की बढ़ोतरी

नई दिल्ली. देश में सीफूड एक्सपोर्ट (Seafood Export) लगातार बढ़ रहा है....

shrimp farming problems
मछली पालन

Fisheries: टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से भीमावरम फिशरीज क्लस्टर होगा मजबूत

नई दिल्ली. नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बिजय...