Home मछली पालन Fisheries: मछली पालन के लिए किसान ले सकते हैं लोन और फ्री ट्रेनिंग, ऐसे करें आवेदन
मछली पालन

Fisheries: मछली पालन के लिए किसान ले सकते हैं लोन और फ्री ट्रेनिंग, ऐसे करें आवेदन

fisheries department
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना चलाई जा रही है. इसके तहत मत्स्य पालन विभाग तथा पशु पालन और डेयरी मंत्रालय भारत सरकार उन किसानों को जो मछली पालन करना चाहते हैं, उन्हें आर्थिक मदद और साथ-साथ फ्री ट्रेनिंग भी मुहैया कराती है. कई बार किसान मछली पालन करना तो चाहते हैं लेकिन उनके पास इतना पैसा नहीं होता है कि वह इसे शुरू कर सकें. ऐसे में सरकार ऐसे लोगों की मदद के लिए इस योजना के तहत आर्थिक मदद और ट्रेनिंग की व्यवस्था कर रही है. ताकि वो मछली पालन करके अपनी आय को बढ़ा सकें.

3 लाख रुपये तक का मिलता है लोन
इस योजना के तहत जालीय कृषि एवं मत्स्य पलकों को बढ़ावा देने के मकसद से मत्स्य पालन क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को 3 लाख रुपये तक ऋण देने की बात कही गई है. इसके अलावा इस योजना के तहत मछली पालन का काम करने के इच्छुक किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. ऐसे में जो किसान खेती के साथ-साथ अपने खेत में बने तालाब में मछली पालन करना चाह रहे हैं तो इस योजना का फायदा उठा सकते हैं. पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत किसान सहित अन्य संस्थाएं भी इस योजना का फायदा उठा सकती हैं. इसके लिए मछली किसान, मछुआरे, मत्स्य विकास निगम, मछली श्रमिक और मछली विक्रेता, संयुक्त देता समूह, मछली पालन क्षेत्र स्वयं सहायता समूह, मत्स्य पालन संघ उद्यमी और निजी फर्म, मत्स्य सहकारी समितियां, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला एवं विकलांग व्यक्ति, मछली किसान, उत्पादक संगठन एवं कंपनियां इसका फायदा उठा सकती हैं.

केसीसी की होती है जरूरत
जो किसान पशुपालन या मछली पालन के लिए लोन लेना चाहते हैं, उन्हें सरकार की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जाती है. इसमें बहुत ही कम ब्याज दर पर 3 लाख रुपए तक का लोन मुहैया कराया जाता है. जो मछली पालन किसान, केसीसी से सस्ता लोन प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना होगा. आप अपने क्षेत्र के किसी भी सरकारी बैंक में जाकर केसीसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. रिजर्व बैंक के निर्देश के मुताबिक आपको 15 दिन के भीतर कार्ड जारी कर दिया जाएगा. केसीसी किसानों को 4% दर के से 3 लाख तक का लोन मिल जाता है. यदि किसान समय पर लोन चुका देता है तो उसे ब्याज में छूट का भी फायदा मिलता है. हालांकि प्रथम बार में किसान को 50 हजार से एक लाख रुपये का लोन मिलता है. यदि किसान लोन समय पर चुका देते हैं तो उसे अधिक लोन भी मिल सकता है. केसीसी पर किसान अधिकतम 3 लाख रुपये तक लोन ले सकते हैं.

इन दस्तावेजों की होती है जरूरत
पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत आवेदन करते समय किसानों को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है. योजना में आवेदन हेतु किसानो को जिन दस्तावेजों की आवश्यकता है, उसमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण और आदि. इन दस्तावेजों की मदद से लोन हासिल किया जा सकता है. इस योजना के लिए ऑफिशल वेबसाइट https://pmmsy.dof.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा योजना सहित जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के जिला पशुपालन एवं मत्स्य विभाग से भी संपर्क कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fisheries: आंध्र प्रदेश ने 64 लाख टन मछली उत्पादन कर टारगेट किया पूरा

नई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

PMMSY के तहत हरियाणा में फिशरीज सेक्टर हुआ मजबूत

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) एक ऐसी योजना है, जिसके...

मछली पालन

Fisheries: गर्मी में मछली पालन के दौरान नुकसान से खुद को बचाएं

नई दिल्ली. गर्मी का आगाज हो चुका है. गर्मियों में मछलियों को...