Home पशुपालन Goat Farming Business: क्या है बकरी पालने का सही तरीका, एक क्लिक में यहां जानिए पूरी डिटेल
पशुपालन

Goat Farming Business: क्या है बकरी पालने का सही तरीका, एक क्लिक में यहां जानिए पूरी डिटेल

Livestock animal news, goat farming, cirg
बरबरी बकरी. Livestock animal news

नई दिल्ली. हमारे देश में बड़े पैमाने पर बकरी पालन हो रहा है. इससे लोग लाखों में कमाई कर रहे हैं. बकरी पालन कम खेतों के सहारे कृषि करने वाले लघु और सीमांत किसानों के लिए एक बेहतरीन आय का जरिया है. ऐसा करने से किसान की आमदनी दोगुनी हो जाती है. बता दें कि बकरी पालन घर पर भी किया जा सकता है. घरों की छत पर या फिर घर के आंगन में भी बकरी आसानी से पाली जा सकती है. इसका दूध और मीट बेचकर किसान कमाई कर सकते हैं. वहीं बकरा बेचकर तो अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. हालांकि हमे ये पता होना चाहिए कि बकरी पालन का सही तरीका क्या है आइए इस खबर में जानते हैं.

बकरी पालन के लिए शेड की आवश्यकता होती है. अगर आप भी बकरी पालना चाहते हैं तो बकरी पालने के लिए एक शेड बनाना चाहिए. जिसके अंदर बकरियों को आराम से रखा जा सके. आपको शेड के अंदर उनके भोजन की व्यवस्था करनी होती है. ताकि भूख लगने में बकरियां चारा का सकें. इसके अलावा आपको शेड के अंदर पीने का साफ पानी भी रखना होगा. ताकि बकरियां अपनी प्यास बुझा सकें. शेड को प्लास्टिक का बनाया जा सकता है ताकि बकरियों को चोट न लगे. शेड में एक बकरी के रहने के लिए इतनी जगह होनी चाहिए कि वो आराम रह ले.

अच्छे नस्ल से करवाएं प्रजननः बकरियों के बीमारी के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए. ताकि आप बकरियों का बीमार होने से बचा सकें. इसके बाद आपको बकरियों को प्रजनन के बारे में जानकारी होना लाजमी है. जैसे बकरियों को प्रजनन कब कराना चाहिए. बकरी के प्रजनन का ख्याल करना चाहिए. हमेशा अच्छी नस्ल के बकरे से प्रजनन करवाना चाहिए. इसमें क्या.क्या सावधानी बरतनी चाहिए. बकरियों को समय पर बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण करना जरूरी है. ये तमाम चीजों की जानकारी आप ट्रेनिंग हासिल करके भी ले सकते हैं.

इस तरह बढ़ेगा बिजनेसः बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने से पहले किसानों के दिमाग में यह सवाल उठता होगा कि लागत कितनी लगेगी. बता दें कि लागत बकरियों की संख्या पर निर्भर करती है. आप जितनी बकरी रखेंगे, उतनी ज्यादा लागत बढ़ती चली जाएगी. अगर आप बकरी पालन करना चाहते हैं तो सबसे पहले छोटे पैमाने से शुरू कर सकते हैं. इससे आपको लागत कम लगेगी और बिजनेस को समझने का मौका मिलेगा. जैसे-जैसे आप अनुभव प्राप्त कर लें, अपनी आवश्यकता के अनुसार बकरियों की संख्या बढ़ा सकते हैं. जबकि अन्य बकरी पालकों से सलाह और समर्थन हासिल कर सकते हैं. इससे व्यवसाय बढ़ाने में से आपको मदद मिलेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

biogas plant
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: यूपी में गोबर गैस प्लांटों को बढ़ावा देगी सरकार, किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार कृषि और पशुपालन को एकीकृत करके किसानों...

पशुपालन

Animal News: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए करवाएं मुफ्त में टेस्ट

नई दिल्ली. पशुपालन को बढ़ावा देकर सरकार किसानों की इनकम को बढ़ाना...