Home पशुपालन Goat Farming: मार्च के महीने में कैसे करें बकरियों की देखभाल, यहां जानिए एक्सपर्ट के टिप्स
पशुपालन

Goat Farming: मार्च के महीने में कैसे करें बकरियों की देखभाल, यहां जानिए एक्सपर्ट के टिप्स

देश में बकरियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. मार्च का महीना चल रहा है और मौसम बदल रहा है. इस बदलते मौसम में अपने मवेशियों की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है. खास तौर से छोटे पशु जैसे बकरी. ये बहुत ही सेंसिटिव जानवर है. बदलते मौसम में इनका ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है. थोड़ी सी असावधानी में मुनाफे की जगह नुकसान हो सकता है. एक मुनाफे वाली बकरी कैसे स्वस्थ रखें लिए हम आपको इसकी बात बताते हैं. आज पूरा विश्व क्लाइमेट चेंज के प्रभाव से जूझ रहा है और इसका असर खेती सहित पशुपालन पर भी पड़ रहा है.

मौसम विभाग के द्वारा मार्च के महीने में जो सामान्य तापमान होता है उससे अधिक गर्मी की संभावनाएं व्यक्ति की गई हैं. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार हीट वेब मार्च के महीने में शुरू सकती है. बदलते मौसम का असर चाहे इंसान हो या मवेशी सभी के स्वास्थ्य पर पड़ता है. क्लाइमेट चेंज का असर यानी बदलते मौसम का असर बकरियों पर कैसा पड़ेगा इससे बकरियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसको लेकर हम आपको बताते हैं की क्या करें.

मार्च के महीने में इस बार तापमान बढ़ने का है पूर्वानुमान बकरी पालन के एक्सपर्ट बताते हैं कि अचानक से जब तापमान बढ़ता है तो चाहे छोटा मवेशी हो या बड़ा मवेशी, वह प्रभावित होता है. गर्मी पशु की इम्युनिटी को प्रभावित करती हैं. बकरियों को भी सर्दी और जुकाम होने लगता है, जैसे इंसान को होता है. इनको भी दस्त लग सकते हैं. यदि आपने वैक्सीन नहीं लगवाई है तो तुरंत ही वैक्सीन जानवरों को दें. बकरी पालन के एक्सपर्ट बताते हैं कि बीमारी के लिए तुरंत पशु चिकित्सक से सलाह लें. बकरी बहुत सेंसिटिव पशु होता है और उसके बच्चे बहुत जल्दी बीमारी से प्रभावित होते हैं. इसलिए सावधान रहें कि बदलते मौसम में तुरंत वैक्सीनेशन कराएं और पशु चिकित्सक से अपनी बकरियों को दिखाएं.

बकरी पालन में इन चीजों की सावधानी बरतना जरूरी बकरी पालन के एक्सपर्ट का कहना है, कि कुछ चीजों की आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. हम आपको बताते हैं किन चीजों में सावधानी बरतनी है. बकरियों को समय पर पीपीआर का टीका जरूर लगवाएं. बकरी को अचानक से आई गर्मी में रात में बाहर निकलना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए अचानक से उसे बदले मौसम में बाहर नहीं निकालें. बकरी को बाड़े से निकालने का सही समय मार्च नहीं है. बाड़े में दवा का छिड़काव करते रहें. अप्रैल के महीने में ही बकरी को बाहर निकालें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

ighlighting their potential to rejuvenate degraded lands, contribute to ecological balance, and provide sustainable green fodder throughout the year.
पशुपालन

Pashu Mela: राष्ट्रीय डेयरी मेले में दूध दोहन और पशु ब्यूटी कॉम्पिटिशन होगा

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल द्वारा राष्ट्रीय डेयरी मेला और...

पशुपालन

Animal Husbandry: धोखाधड़ी से बचाता है ईयर टैग, पशु चोरी होने पर आसानी से ढूंढ सकते हैं

नई दिल्ली. पशुपालन ने एक ऐसा काम है, जिससे किसान अपनी इनकम...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal News: खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए बिहार में अब तक लाखों पशुओं को लगी वैक्सीन

नई दिल्ली. डेयरी पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाने का बेड़ा सरकार...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

Pashu Mela: NDRI के डेयरी मेला और एग्री एक्सपो-2026 में एक्सपर्ट से पूछें अपने हर सवाल का जवाब

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) करनाल द्वारा राष्ट्रीय डेयरी मेला...