Home डेयरी Dairy Farming : यहां जानिए कैसे करें जर्सी गाय की पहचान, एक दिन में दूध से भर देती है बाल्टी
डेयरी

Dairy Farming : यहां जानिए कैसे करें जर्सी गाय की पहचान, एक दिन में दूध से भर देती है बाल्टी

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. जर्सी गाय की डेयरी उद्योग में अपनी अलग की पहचान है. दुनियाभर में जितनी भी ज्यादा दूध देने वाली गायें हैं, उसमें जर्सी गाय सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है. जर्सी गाय की खासियत ये है कि एक बार ब्याने के बाद सबसे लंबे समय तक दूध देती है. ये एक ब्यात में 4 हजार लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है. इस वजह से डेयरी कारोबारियों की ये गाय पहली पसंद होती है. इस आर्टिकल में हम आपको जर्सी गाय से जुड़ी तमाम जानकारियों में से उसकी पहचान कैसे की जा सकती है और इस गाय की खासियत क्या है इसके बारे में बताने जा रहे हें.

जर्सी गाय की पहचान उसके रंग, कद काठी और कई दूसरी चीज़ों से की जाती है. बता दें कि अधिकतर जर्सी गाय का रंग भूरा होता है और इस पर सफेद रंग के धब्बे मौजूद होते हैं. जर्सी गाय दिखने में भले ही छोटी होती हो, लेकिन इनका शरीर भारी होता है और इनका वजन 400 से 500 किलो तक हो सकता है. बात करें जर्सी गाय के सींग की तो ये बेहद छोटे होते हैं और इसकी आंखें काले रंग की होती है.

जर्सी गाय की क्या है खासियतः जर्सी गाय की विशेषताएं कई हैं जिसकी वजह से इन्हें दुनियाभर में डेयरी उद्योग के लिए पाला जाता है. आपको बता दें कि जर्सी गाय की नस्ल सबसे ज्यादा समय तक दूध दे सकती है. जर्सी नस्ल की गाय की रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर होती है और भारत के अंदर इन्हें पालने के लिए कई जरूरी इंतजाम करने पड़ते हैं. इसके अलावा जर्सी नस्ल को सुधारने के लिए जर्सी गाय की बछिया को भी पाला जाता है.

जर्सी गाय की बछियाः जर्सी गाय की बछिया को दुनियाभर में नस्ल सुधार के लिए पाला जाता है. इस दौरान जर्सी गाय की बछिया को करीब 25 से 30 महीने अच्छे आहार और सही माहौल के साथ रखा जाता है. इसके अलावा इन्हें समय-समय पर कई टीके दिए जाते हैं, ताकि ये रोगों से दूर रहें और स्वस्थ रहे. इसके साथ ही जब जर्सी गाय की बछिया 2 साल से 2.5 साल के बीच की हो जाती है तो इनका पहला हीट साइकिल होता है और इस समय ये गाभिन होने के लिए तैयार हो जाती है.

हर दिन कितना दूध देती हैः जर्सी गाय के दूध से जुड़े कई सवाल हैं जैसे, जर्सी गाय कितने महीने तक दूध देती है या जर्सी गाय कितना दूध देती है? आपको बता दें कि जर्सी गाय लगभग 10 महीने या 290 दिन तक दूध दे सकती है. वहीं बात करें कि जर्सी गाय रोजाना कितना दूध दे सकती हैं तो बता दें कि ये नस्ल रोजाना 15 से 25 लीटर के बीच दूध देने की क्षमता रखती है. जर्सी नस्ल की गाय के दूध में ए 1 प्रोटीन पाया जाता है, जिसके नुकसानदायक होने की बात कही जाती है. हालांकि अब तक इस पर कुछ शोध होने बाकी हैं. इसके अलावा जर्सी गाय एक ब्यात में 3500 से 4000 लीटर तक दूध दे सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...