Home डेयरी Dairy Sector: न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 में NDDB को मिला डेयरी इनोवेशन अवार्ड
डेयरी

Dairy Sector: न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 में NDDB को मिला डेयरी इनोवेशन अवार्ड

एनडीडीएनडीडीबी को मिला खास सम्मान.बी को मिला खास सम्मान.

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB और भारत के डेयरी सहकारी आंदोलन के लिए एक बेहतरीन खबर सामने आई है. असल में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित ‘इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन (IDF) वर्ल्ड डेयरी समिट 2026’ में, NDDB को ‘इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन (IDF) डेयरी इनोवेशन अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है. एनडीडीबी को यह पुरस्कार ‘खेती में सामाजिक-आर्थिक स्थिरता के लिए नवाचार’ (Innovation in Socioeconomic Sustainability in Farming) श्रेणी में, NDDB की पहल “भारत में मणिपुर डेयरी: टिकाऊ आजीविका विकास के लिए महिला-केंद्रित सहकारी समितियों के माध्यम से सेतु का निर्माण” के लिए दिया गया है.

NDDB के चेयरमैन और IDF की इंडियन नेशनल कमिटी (INC) के नेशनल सेक्रेटरी, डॉ. मीनेश शाह ने यह पुरस्कार प्राप्त किया. इस अवसर पर भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय) के सचिव श्री नरेश पाल गंगवार और INC IDF के अध्यक्ष भी उपस्थित थे. इस मौके पर GCMMF (अमूल) के MD जयेन मेहता, कॉमफेड सुधा (Comfed Sudha) के MD शिरसात कपिल, तथा इंडियन डेयरी एसोसिएशन के श्री अरुण पाटिल और डॉ. बी.वी.के. रेड्डी भी मौजूद थे.

23 देशों को पछाड़ कर हासिल किया अवार्ड
आपको बता दें कि यह पुरस्कार 23 देशों से प्राप्त 182 प्रविष्टियों में से चुना गया है. यह मणिपुर में लचीलेपन, सहयोग और बदलाव की एक उल्लेखनीय यात्रा को दर्शाता है.

जहां डेयरी व्यवसाय महिलाओं को सशक्त बना रहा है, ग्रामीण आजीविका को मजबूत कर रहा है और साझा आर्थिक आकांक्षाओं के माध्यम से विभिन्न समुदायों को एक साथ ला रहा है.

NDDB के पेशेवर प्रबंधन के तहत, मणिपुर डेयरी को मजबूत सहकारी संस्थाओं, पशुओं की बेहतर उत्पादकता, दूध खरीद की नवीन तकनीकों और बाजार तक व्यापक पहुंच के माध्यम से पुनर्जीवित किया जा रहा है.

यह ‘श्वेत क्रांति 2.0’ (White Revolution 2.0) के उस विजन को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है.

साथ ही जमीनी स्तर की सहकारी समितियों को मजबूत करना और उन क्षेत्रों तक संगठित डेयरी सेवाएं पहुंचाना है, जहां अब तक ये सुविधाएं नहीं पहुंच पाई थीं.

इस संबंध में एनडीडीबी के चेयरमैन मीनेश शाह ने कहा कि यह पुरस्कार मणिपुर की महिला डेयरी किसानों के दृढ़ संकल्प को सम्मानित करता है.

उनके धैर्य और उद्यमशीलता से पता चलता है कि कैसे सहयोग के माध्यम से भौगोलिक और सामाजिक बाधाओं को पार किया जा सकता है.

हम सब मिलकर डेयरी व्यवसाय के जरिए एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं, आजीविका को संवार रहे हैं. और एक अधिक समावेशी तथा टिकाऊ भविष्य का निर्माण कर रहे हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

डेयरी

Dairy: वर्ल्ड डेयरी समिट ‘2027’ की मेजबानी करेगा भारत, सौंपी गई चाबी

नई दिल्ली. अगले साल 2027 में भारत डेयरी फेडरेशन (IDF) वर्ल्ड डेयरी...

डेयरी

Dairy: महाराष्ट्र में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने और किसानों की इनकम बढ़ाने को NHEC का हुआ भूमि पूजन

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह( Amit Shah) ने...

animal husbandry
डेयरी

Dairy News: ड्राई काउ थेरेपी से पशु को थनैला बीमारी से बचाया जा सकता है

नई दिल्ली. पशुपालन में बीमारियों की वजह से बहुत नुकसान होता है....