Home पोल्ट्री Poultry: मुर्गियों को हो जाए सर्दी-जुकाम तो ऐसे करें इलाज
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को हो जाए सर्दी-जुकाम तो ऐसे करें इलाज

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
फार्म में चारा खाती मुर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. मुर्गी पालन ऐसा व्यवसाय है जो देश में तेजी के साथ बढ़ रहा है और नाबार्ड व लीड बैंक इस व्यवसाय को लोकप्रिय बनाने के लिए लोन भी मुहैया कराते हैं. बात उत्तर प्रदेश से की जाए तो यहां आवश्यकता के अनुरूप उत्पादन न होने की वजह से आज भी दक्षिण भारत से अंडे और मुर्गी के मांस की आपूर्ति की जाती है. इसलिए प्रदेश मुर्गी पालन काफी फायदे का सौदा बना है, लेकिन मुर्गी पालन करने में कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है. मुर्गियां फ्लू का जल्दी शिकार हो जाती हैं. ऐसे में उनका नुकसान होता है. विशेषज्ञों का कहना है कि मुर्गियों को जुकाम भी होता है. अगर ऐसा होता है तो उसका क्या समाधान है और कैसे इलाज किया जाए आइए जानते हैं.

बीमारी के ये हैं लक्षण
विशेषज्ञ में कहना है कि बारिश में भीगने या खुले में बाहर रहने पर मुर्गियों को खास कर चूजों में ये बीमारी हो जाती है. मुर्गियां का सुस्त रहना, कलगी में नीलापन, दाना पानी कम खाना और चोच से पतला स्राव आना, प्रमुख लक्षण हैं. चूजे एवं मुर्गी के पास-पास जाकर गोलकर बनाकर बैठ जाने से बीमारी और तेजी के साथ फैल जाती है.

इस दवा को पिलाएं
मुर्गियों में इस बीमारी को रोकने के लिए ठंड से बचना चाहिए. आवश्यकता होने पर 60 से 80 वाट का बल्ब मुर्गी घर में जलाना चाहिए. इससे कमरा गर्म रहता है. टेट्रासाइक्लिन दवा का इस बीमारी की रोकथाम या तीव्रता को कम करने में उपयोग किया जाता है. इसलिए शिकार मुर्गियों को तीन माह में एक बार, दो से तीन दिन तक लगातार दवा पिलाना चाहिए. एक्सपर्ट का कहना है कि पाउडर दवा सभी पशु दवा दुकान पर उपलब्ध रहती है.

इस तरह बीमारी की करें रोकथाम
फयूरासोल पाउडर 20 चूजें अथवा पांच बड़ी मुर्गियों के लिए एक कप पानी 50 मिलीलीटर में दो चुटकी 2 ग्राम दवा घोलें और सिरींज द्वारा मुर्गी चीजों को दो बूंद एवं बड़ी मुर्गियों को पांच-पांच बूंद तीन दिनों तक लगातार पिलाने से बीमारी दूर की जा सकती है. पीने वाले पानी में दवा घोलकर पिलाई जा सकती है. वहीं रोकथाम करने के लिए बिछौना, मुर्गी घर एवं उसके आसपास की जगह साफ सुथरी रखना चाहिए. टेट्रासाइक्लिन पाउडर लिक्सेन पाउडरए फयूरासोल पाउडर.ये सभी दावों को आधी मात्रा में पाने वाले पानी में देकर उनकी रोकथाम की जा सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry: ठंड और इसमें होने वाली बीमारियों से मुर्गियों को ऐसे बचाएं

दिल्ली. ठंड का मौसम शुरू होते ही मुर्गियां सुस्त पड़ जाती हैं...

पोल्ट्रीमछली पालन

Egg And Fish: बिहार में अंडा और मछली उत्पादन बढ़ा, यहां पढ़ें आंकड़े

नई दिल्ली. जहां एक ओर देश में अंडा और मछली का उत्पादन...

पोल्ट्री शेड के निर्माण के लिए ऊंची भूमि का चयन करना चाहिए. कुछ चट्टान वाली जगह होती है, वे ज्यादा अच्छी होती हैं. शेड ऊंची होती है, तो उसके पास जल का भराव नहीं हो पाएगा.
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को ठंड से बचाने के लिए तुरंत करें ये काम

नई दिल्ली. ठंड आ चुकी है खास तौर पर दिसंबर का महीना...