Home मछली पालन Fisheries: मछलियां कम खाएंगी फीड तो क्या होगा इससे नुकसान जानें यहां, बढ़ाने का तरीका भी पढ़ें
मछली पालन

Fisheries: मछलियां कम खाएंगी फीड तो क्या होगा इससे नुकसान जानें यहां, बढ़ाने का तरीका भी पढ़ें

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछलियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन में मछली पालकों के सामने एक समस्या ये आती है कि मछलियों का आहार कैसे बढ़ाएं. दिक्कत ये है कि आहार क्षमता अगर नहीं बढ़ेगी तो कई परेशानियां बढ़ जाएंगी. इससे मछलियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट सकती है. वहीं मछलियों को बीमारी का खतरा हर वक्त बना रहता है. इसके अलावा मछलियों को सूजन संबंधी बीमारी का खतरा भी रहता है. जबकि आहार क्षमता अच्छी रहती है तो ये सारी दिक्कतें नहीं आती हैं साथ ही मछलियों की ग्रोथ भी ठीक रहती है. जबकि तालाब में प्रोडक्शन भी बेहतर रहता है. इस आर्टिकल में हम आपको मछलियों की फीड क्षमता को कैसे बढ़ाया जाए, इसके बारे में बताने जा रहे हैं.

फीड का टेस्ट बढ़ाकर फीड क्षमता को बढ़ाया जा सकता है. स्वाद बढ़ाने वाला एडर व रसायन मछली आहार में डालना चाहिए. इसमें एमिनो एसिड, न्यूक्लियोटाइड, कॉटनरी अमिन इत्यादि होते हैं, जिससे मछलियां आहार की तरफ आकर्षित होती हैं. वहीं फर्मेंटेशन प्रोसेस द्वारा भी फीड क्षमता में इजाफा किया जा सकता है. फर्मेंटेशन की प्रक्रिया द्वारा आहार की न्यूट्रिशनल गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकता और साथ ही साथ क्रूड फाइबर की मात्रा घटाया जा सकता है. जिससे आहार की पोषण क्षमता में इजाफा हो जाता है.

अनुवांशिक क्षमता को बढ़ा कर
एक्सपर्ट का कहना है कि अपने उत्पादन क्षेत्र के आधार पर सर्वोत्तम आनुवंशिकी क्षमता वाले मछली का चयन करें और ऐसी मछली का उत्पादन करने का लक्ष्य रखें जो आनुवंशिक रूप से ज्यादा से ज्यादा फीड का इस्तेमाल करने में सक्षम हों. वहीं बाहरी एंजाइम के इस्तेमाल करके फीड आहार की क्षमता को बढ़ाया जाता है. एक्सोजीन्स एंजाइम जैसे की एमाइलेज, प्रोटीएज, सेलुलेज और लाइपेज का प्रयोग कर आहार की पाचन क्षमता तथा पोषक तत्वों की उपयोगिता को बढ़ाया जाता है.

तनाव को कम करके
फिशरीज एक्सपर्ट की मानें तनाव न केवल हैल्थ संबंधी चुनौतियों का कारण है, बल्कि फीड क्षमता को भी खराब कर देता है या कम कर देता है. तनाव प्रबंधन तकनीकों के द्वारा तनाव को कम कर तथा संभावित तनावपूर्ण अवधि के दौरान साफ वातावरण प्रदान करने पर अतिरिक्त बातों पर ध्यान देकर मछलियों में आहार की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है. बेहतर और संतुलित फीड का इस्तेमाल कर आहार की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है.

सुधार के लिए इन प्वाइंट्स पर भी करें गौर

अपने तालाब में उचित संचय घनत्व बनाए रखें.

मछली के लिए हाई क्वालिटी वाले आहार का इस्तेमाल करें.

तालाब को साफ और मलबे से मुक्त रखें.

पानी की गुणवत्ता का सही प्रबंन करें.

पानी की अच्छी गुणवत्ता मछली के हैल्थ स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...