Home सरकारी स्की‍म Goat Farming: बकरी पालन करना चाहते हैं तो सरकार उठाएगी 90 फीसदी खर्च, पढ़ें योजना के बारे में
सरकारी स्की‍म

Goat Farming: बकरी पालन करना चाहते हैं तो सरकार उठाएगी 90 फीसदी खर्च, पढ़ें योजना के बारे में

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब वर्ग एवं बेरोजगार लोगों के लिए बकरी पालन से संबंधित योजना चलाती है. यदि कोई भी बकरी पालन या बकरी फार्म खोलना चाहे तो उत्तर प्रदेश सरकार बकरी पालन योजना के तहत सब्सिडी देती है. अगर आप यूपी बकरी पालन योजना 2023 का फायदा लेकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. दरअसल, बकरी पालन करके पशुपालक लाखों कमा सकते हैं और बहुत से पशुपालक ऐसे भी हैं जो लाखों नहीं करोड़ों में कमा रहे हैं. हालांकि गरीब वर्ग के लोग और बेरोजगार बकरी पालन का फायदा धन के अभाव में नहीं उठा पाते हैं. यही वजह है कि सरकार ने इस तरह की स्कीम शुरू की है.

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई बकरी पालन योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका फायदा कोई भी नागरिक उठा सकता है. जो अनपढ़ है वह भी इस योजना का फायदा उठा सकता है. इस योजना के तहत अगर कोई भी बकरी पालन करना चाहता है तो सरकार उसे सब्सिडी देती है. दरअसल, सरकार की मंशा है कि किसानों की आय को दोगुनी किया जाए इसको लेकर भी बकरी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को आसान किस्तों पर लोन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है.

फार्म खोलने में मिलेगी मदद
जो भी बकरी पालन योजना के तहत फायदा उठाना चाहता है, तो उसको ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. किसानों को सरकार की तरफ से फार्म खोलने के लिए 90 फीसदी तक अनुदान देने की बात कही गई है. उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बकरी पालन भेड़ पालन योजनाओं को बढ़ावा दे रही है. इसी वजह से कई तरह की योजनाएं सरकार लेकर आई है. सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से किसानों की आय जहां दोगुनी हो जाएगी वहीं बेरोजगारी भी दूर होगी.

ये दस्तावेज चाहिए होंगे
इस योजना का पत्र वही होगा जो उत्तर प्रदेश का निवासी होगा. ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवार के किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा. इस योजना का सरकारी कर्मचारी भी लाभ नहीं ले सकते हैं. उत्तर प्रदेश बकरी पालन योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसमें आवेदन करना होगा. जिसके लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से लिंक हो, बैंक खाता पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और राशन कार्ड की जरूरत होगी.

बकरी पालन से कैसे करें कमाई
बताते चलें की अच्छी नस्ल की बकरियां अगर पाली जाएं तो यह बहुत ही बेहतरीन व्यवसाय है. इससे अच्छा खासा मुनाफा हासिल किया जा सकता है. बकरी पालन में बकरा और बकरियों को बेचकर पैसा कमाया जा सकता है. बकरी के बच्चों को भी बेचकर धन अर्जित किया जा सकता है. वहीं बकरी और बकरी का मीट बेचकर भी कमाई की जा सकती है. बकरी पालन व्यवसाय में खाद से भी पैसा कमा सकते हैं. जबकि बकरी के दूध को बेचकर भी मोटी कमाई की जा सकती है. खास तौर पर डेंगू वायरस फैलने के दौरान इसके दूध की मांग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और हजार रुपए लीटर तक भी दूध भी बेचा जाता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर सिस्टम से बकरी पालन किया जाए तो आसानी से 50 हजार से एक लाख रुपये महीना कमाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा उठाकर बन गए बड़े डेयरी कारोबारी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम...

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: हरियाणा में फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए 760 करोड़ का हुआ निवेश

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत हरियाणा ने उल्लेखनीय...