Home पशुपालन Feed: आपकी गाय-भैंस भी हैं दुबली-पतली तो आज से ही खिलाएं ये खास फीड, कुछ दिनों में ही दिखेगा असर
पशुपालन

Feed: आपकी गाय-भैंस भी हैं दुबली-पतली तो आज से ही खिलाएं ये खास फीड, कुछ दिनों में ही दिखेगा असर

cow and buffalo farming
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. पशुपालन में फीड का बहुत ही अहम रोल होता है. हर पशुपालक चाहता है कि उसके पशु तंदुरुस्त हों, लेकिन ये तभी संभव है जब पशुओं को उनकी जरूरत के हिसाब से फीड दी जाए. अगर पशुओं को उनके शरीर की जरूरत के साथ खाना—पानी नहीं मिला तो फिर वो कमजोर हो जाएंगे और ​इसका असर दूध उत्पादन पर भी पड़ेगा. इसका मतलब ये हुआ कि पशुपालन में फायदे की जगह ​पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ जाएगा. इसलिए जरूरी है कि पशुओं को रूटीन का खाना खिलाने के अलावा कुछ जरूरी चीजें भी दें, जिससे उनको पोषण मिल सके.

आमतौर पर पशुपालक और किसान भाई ये कहते नजर आते हैं कि हरियाणा नस्ल की गाय भैंस हो या फिर किसी अन्य नस्ल हो, अगर उसका पालन हरियाणा में किया जा रहा है तो वो बहुत अच्छी होती है. पशु तगड़ा होने के साथ चमकदार भी नजर आता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हरियाणा के लोग अपनी गाय और भैंस को बिनौला खिलाते हैं. आप भी भैंस या गाय को मोटा और तगड़ा करने के लिए बिनौला खिला सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी सूरत में पशु को कच्चा बिनौला न खिलाएं. ऐसा करने से पशु की तबीयत बिगड़ सकती है. बिनौला भी रोस्ट या अच्छी तरह पका कर ही पशु को खिलाएं.

सोयाबीन खिलाएं, फर्क आएगा नजर
किसान और पशुपालक भाई अगर अपनी गाय भैंस को बाईपास फैट और बिनौले नहीं दे पा रहे, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है. इसका भी आप्शन है. वहीं उन्हें सोयाबीन खाने को दिया जा सकता है. आपको बता दें कि सोयाबीन किसी भी साधारण दुकान पर मिल जाती है और सोयाबीन को रोजाना पशु को अच्छी तरह रोस्ट करके खिलाया जा सकता है. आप शुरुआत में गाय या भैंस को केवल 100 ग्राम दें फिर धीरे–धीरे इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं. जिसे खाने के बाद पशु की सेहत अच्छी हो जाएगी.

सरसों का तेल और दाना भी दें
एक्सपर्ट के मुताबिक गाय और भैंस को तगड़ा करने का सबसे बेहतर और आसान तरीका है कि आप उसे सरसों के तेल के साथ दाना और खल खिलाना शुरू कर दें. अगर आप रोजाना सुबह शाम पशु को सरसों का तेल और दाना देते हैं तो इससे पशु में शारीरिक बदलाव देखने को मिलने लगेगा. जल्द ही पशु तंदुरुस्त नजर आने लगेगा. इसका असर ये भी होगा कि पशुओं का दूध बढ़ जाएगा और आपको ज्यादा फायदा होने लगेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...