Home पोल्ट्री Poultry Farming : कड़कनाथ मुर्गा-मुर्गी की हैं कई खासियतें, सेहत के लिए भी फायदेमंद है इसका मीट
पोल्ट्री

Poultry Farming : कड़कनाथ मुर्गा-मुर्गी की हैं कई खासियतें, सेहत के लिए भी फायदेमंद है इसका मीट

kadak nath murgi
कड़क धाम मुर्गी-मुर्गे की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. चिकन खाना हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है. चिकन खाने से शरीर को एक नहीं कई फायदे मिलते हैं. वही बॉडीबिल्डिंग करने के शौकीन लोग फिटनेस और मांसपेशियों के विकास के लिए उच्च प्रोटीन वाले आहार का सेवन करते हैं. ऐसे में चिकन जिसमें प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए लोग बड़े चाव से लोग इसका सेवन करते हैं. अगर ज्यादा प्रोटीन वाला चिकन खाना है तो कड़कनाथ मुर्गी मुर्गा सबसे बेहतर है. इस मुर्गे की प्रजाति में सबसे ज्यादा सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. इस मुर्गे में एक नहीं कई खासियत होती है.

कड़कनाथ मुर्गी की खासियत की बात की जाए तो मुर्गी का शरीर, खून, चोंच, मांस और अंडा सभी काले रंग का होता है. जबकि सामान्य मुर्गे की अपेक्षा इसका स्वाद क्वालिटी कई गुना ज्यादा बेहतर होता है. इसका पालन किसानों के लिए आय और मुनाफे का सौदा साबित हो रहा है. इसलिए किसान इसके पालने में रुचि ले रहे हैं.

1800 रुपये किलो बिकता है मीट: कड़कनाथ मुर्गा 4 से 5 महीने में पूरी तरह से तैयार हो जाता है. इसका मांस बाजार में 1200 से लेकर 1800 रुपये किलो तक बिकता है. इसमें पाए जाने वाले औषधि गुण के कारण बाजार में इसकी मांग बहुत ज्यादा रहती है. कड़कनाथ मुर्गी चारे में बरसीम और चरी आदि खाना पसंद करती है. उनके पालने में लागत कम आती है और मुनाफा ज्यादा होता है. खास बात यह भी है कि अन्य मुर्गी की तुलना में इसमें वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है.

शरीर को कोई नुकसा नहीं होता: इसे खाने से शरीर को नुकसान नहीं होता. इसके पालन में के बारे में जानकारी लेने के लिए आप नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र प्रशिक्षण ले सकते हैं. वैसे तो यह मुर्गा मूल रूप से मध्य प्रदेश के झाबुआ के आदिवासियों अंचलों में पाया जाता है लेकिन अब वैज्ञानिकों के शोध की मदद से इसका पालन छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में आसानी से किया जा रहा है. इसकी मांग को देखते हुए कई राज्यों के पशुपालक इसे पालने में रुचि दिखा रहे हैं.

दिल के लिए फायदेमंद है: कड़कनाथ का सेवन करने का कई और फायदा है. इसका सेवन करने से जुकाम से बचाव हो जाता है. त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है. हार्ट के लिए भी फायदेमंद है. कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में इसका मीट बेहद ही फायदेमंद होता है. आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी कड़कनाथ मुर्गी का मीट फायदा हो जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: पोल्ट्री फार्मर के हाथों में ही है मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने का उपाय

नई दिल्ली. एवियन इन्फ्लूएंजा यानि बर्ड फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो...

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्री

Poultry Farming: CARI के इस प्रोडक्ट को ब्रॉयलर मुर्गों को फीड में डालकर खिलाने से गर्मी में स्ट्रेस होगा दूर

नई दिल्ली. केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एवियन न्यूट्रिशन और फीड...

पोल्ट्री

Egg: अंडा का उत्पादन बढ़ाने के तीन फॉर्मूले, आजमाएं बढ़ जाएगा मुनाफा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम ज्यादातर दो चीजों के लिए किया...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry Farming: बर्ड फ्लू की आशंका के बीच इस तरह खाएं अंडा और चिकन तो कोई खतरा नहीं होगा

नई दिल्ली. पिछले दिनों बिहार के पटना व भागलपुर समेत कई जिलों...