Home डेयरी Kisan Andolan: सीमा सील होने से प्लांट तक नहीं पहुंच रहा दूध, सप्लाई प्रभावित
डेयरी

Kisan Andolan: सीमा सील होने से प्लांट तक नहीं पहुंच रहा दूध, सप्लाई प्रभावित

Kisan Andolan: Milk supply affected
प्रतीकात्मक फोटो: livestockanimalnews

नई दिल्ली. एमएसपी सहित कई मांगों को लेकर किसानों ने दिल्ली कूच कर दिया है लेकिन केंद्र सरकार उन्हें दिल्ली से पहले ही रोकना चाहती है. यही वजह है कि दिल्ली-हरियाना, पंजाब-हरियाणा, नोएडा-दिल्ली, यूपी-हरियाणा सहित कई सीमाओं को सील कर दिया है. इन सीमाओं पर बैरिकेडिंग के अलावा रोड पर कील लगा दी हैं तो सीमेंट की दीवार तक बना दी गई हैं. ऐसे में दिल्ली में दूध की सप्लाई प्रभावित हो सकती है, क्योंकि अमूल, मदर डेयरी, वीटा डेयरी का दूध दिल्ली में बड़ी मात्रा में सप्लाई किया जाता है, जो हरियाणा में बने प्लांटों से आता है.हरियाणा के इन प्लांटों से दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों में भी दूध की सप्लाई होती है लेकिन इस आंदोलन के कारण हरियाणा से दिल्ली जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर देने से दूध की सप्लाई प्रभावित हो सकती है.

प्लांट तक नहीं पहुंच रहा दूध
दिल्ली में मदर डेयरी, वीटा डेयरी और अमूल डेयरी ​सबसे ज्यादा सप्लाई देती है. अब दिल्ली-हरियाणा का बोर्डर सील होने से दिल्ली में दूध की सप्लाई प्रभावित हो सकती है.जब बोर्डर बंद हो गया है तो प्लांट तक दूध नहीं पहुंच पा रहा है. जब दूध प्लांट पर नहीं पहुंचेगा तो चिलर से दूध दिल्ली व अन्य राज्यों में कैसे पहुंचेगा.

पंजाब में किसानों को रोकना चाहती है पुलिस
किसान आंदोलन का असर देश की राजधानी दिल्ली में दिखने लगा है.पंजाब-दिल्ली और यूपी के किसानों ने दिल्ली कूच करना शुरू कर दिया है तो दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस ने किसानों को दिल्ली से पहले ही रोकने के लिए कवायद भी शुरू कर दी है, इस कारण आम रोड से लेकर हाइवे तक पर दिल-रात जाम लगा है. इस जाम के कारण बेहद जरूरी चीजों के लिए भी परेशानी शुरू हो गई है.इसमें सबसे ज्यादा दूध की सप्लाई प्रभावित हो सकती है.

पुलिस और किसानों में झड़प
दिल्ली जाने के लिए किसान पूरी तरह से अड़ गए हैं. पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने सीमेंट की बैरिकेडिंग तक लगा दीं. किसानों ने इन बैरिकेडिंग को तोड़कर हरियाणा के अंबाला होते हुए दिल्ली की ओर कूच किया तो पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े. इससे किसान और पुलिस के बीच में झड़प भी हुई.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...