Home सरकारी स्की‍म Government Scheme: उत्तर प्रदेश में 25 लाख नए किसानों का जल्द बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड, पढ़ें डिटेल
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: उत्तर प्रदेश में 25 लाख नए किसानों का जल्द बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड, पढ़ें डिटेल

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 71 लाख से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की सुविधा प्रदान की है. वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 25 लाख नए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं. प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने का कार्य तेज कर दिया है.

इस कार्य के अंतर्गत सहकारी और व्यवसायिक बैंकों की सहायता से कार्ड का वितरण किया जा रहा है. भारत सरकार ने भी सभी पात्र किसानों को केसीसी से जोड़ने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे फसली ऋण जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकें और उन्हें खेती किसानी करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर रहने की जरूरत न पड़े.

बदलेगा किसानों का भविष्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेती-किसानी को फायदे का सौदा बनाने की योजना तैयार की है. जिसका उद्देश्य ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और कृषि को आर्थिक रूप से मजबूत करना है. किसान क्रेडिट कार्ड योजना इसी नीति का हिस्सा है, जिससे किसानों को समय पर आर्थिक मदद मिलती है और वे साहूकारों के चंगुल में फंसने से बचते हैं. दरअसल, कई बार किसान फसल लगाने के लिए बाहर से साहूकारों से मोटे ब्याज पर पैसा उठा लेते हैं. जब चुका नहीं पाते हैं तो फिर साहूकार के कर्ज के नीचे दब जाते हैं. कई बार तो किसान गलत कदम उठाकर अपनी जिंदगी ही समाप्त कर लेते हैं.

फसली लोन वितरण में आई तेजी
किसान क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए फसली ऋण वितरण में भी वृद्धि दर्ज की गई है. इस योजना के अंतर्गत किसानों को खेती के लिए आवश्यक धनराशि बैंक से कम ब्याज पर उपलब्ध कराई जाती है. जिससे वे उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक आदि की खरीद कर सकें. इससे न केवल उनकी पैदावार बढ़ती है, बल्कि आय भी दोगुनी होती है. प्रदेश सरकार ने आने वाले वित्तीय वर्ष में 25 लाख नए किसानों को केसीसी योजना से जोड़ने की योजना बनाई है. इसके लिए जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे और पात्र किसानों को चिन्हित कर कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Aquaculture Insurance: एक्वाकल्चर बीमा कराने से मछली पालन में नुकसान की हो जाएगी भरपाई

नई दिल्ली. केंद्र सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने का काम कर...

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: छत्तीसगढ़ में फिशरीज सेक्टर में पीएमएमएसवाई के तहत 900 करोड़ का हुआ है निवेश

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

fish farming
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: मछुआरों को मिलेगा 5 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर देगी बिहार सरकार

नई दिल्ली. मछली पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों और मछली पालकों...