Home पशुपालन Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए
पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

सम्मानित होने वाले किसान.

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), बरनाला ने किसान मेला 2026 का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, महिला किसानों और ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया और विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों तथा राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बातचीत की. यहां कुलपति डॉ. गिल ने टिकाऊ कृषि विकास के लिए एकीकृत खेती, वैज्ञानिक पशुधन प्रबंधन और कृषि संसाधनों के कुशल उपयोग के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने किसानों और ग्रामीण युवाओं को बेहतर तकनीकें अपनाने और वैज्ञानिक तरीकों से कृषि तथा उससे जुड़े व्यवसायों को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया.

वहीं डॉ. ग्रेवाल ने विश्वविद्यालय की विस्तार गतिविधियों पर प्रकाश डाला और किसानों को वैज्ञानिक मार्गदर्शन, कौशल विकास और बेहतर तकनीकों को अपनाने के लिए विश्वविद्यालय और KVK के साथ जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया. मेले के दौरान तकनीकी व्याख्यानों की एक श्रृंखला आयोजित की गई.

पशुओं की बीमारियों पर दी गई अहम जानकारियां
डॉ. सुभाष चंद्र ने वैज्ञानिक बकरी पालन और प्रबंधन प्रथाओं पर अपनी बात रखी. वहीं डॉ. जसलीन ने डेयरी पशुओं की आम बीमारियों की रोकथाम और प्रबंधन पर चर्चा की.

KVK बू के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. प्रभजीत सिंह ने कृषि आय बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन और एकीकृत कृषि प्रणालियों पर चर्चा की.

पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. करमजीत सिंह ने विभागीय योजनाओं और पशुधन विकास कार्यक्रमों के बारे में जानकारी साझा की.

किसान मेले की एक मुख्य बात खेती-बाड़ी से जुड़े समुदाय के प्रगतिशील सदस्यों को सम्मानित करना था.

कुल 47 किसानों, महिला किसानों और ग्रामीण युवाओं को उनकी उपलब्धियों, बेहतर तकनीकों को अपनाने और कृषि, पशुपालन तथा उससे जुड़े कामों में योगदान के लिए प्रशंसा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.

किसानों और वैज्ञानिकों के बीच बातचीत का एक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें किसानों ने पशुपालन, मछली पालन के बारे में जानकारी हासिल की.

साथ ही डेयरी फार्मिंग, बकरी पालन, खेती की मशीनरी और खेती से जुड़े अन्य कामों के बारे में सवाल पूछे.

वैज्ञानिकों और विभाग के विशेषज्ञों ने उनकी समस्याओं के लिए तकनीकी मार्गदर्शन और व्यावहारिक समाधान दिए.

किसान में मेले में एक्सपर्ट का पूरा जोर कृषि के साथ ही किसानों को पशुपालन, मछली पालन जैसे कामों के प्रति आकर्षित कराना पर था.

किसानों को बताया गया कि कैसे वो पशुपालन और मछली पालन जैसे कामों से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं और अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries News: मछली पालन में नुकसान होने पर एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद करती है सरकार

नई दिल्ली. जैसे-जैसे जलीय कृषि का विस्तार नए फार्मों के माध्यम से...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

fish farming
मछली पालन

Fisheries: मछली के तालाब की पहले करें जुताई फिर चूना और गोबर खाद भी डालें, 8-10 दिन बाद पानी भरें

नई दिल्ली. मछली पालन के लिए सबसे जरूरी तालाब की तैयारी है....

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...