Home पोल्ट्री Poultry Farming : बेहद घातक है पोल्ट्री चेचक, किस तरह का पड़ता है मुर्गियों पर असर, यहां पढ़ें इलाज
पोल्ट्री

Poultry Farming : बेहद घातक है पोल्ट्री चेचक, किस तरह का पड़ता है मुर्गियों पर असर, यहां पढ़ें इलाज

बीमार मुर्गी का वजन कम हो जाता है और हर समय उदास रहती है.
चूजों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पोल्ट्री चेचक एक सामान्य रूप से मौजूद, धीमी गति से फैलने वाली वायरल डिसीज है. इस रोग में स्किन, स्वास एवं पाचन तंत्र की नलिकाओं में मस्सा का इजाफा हो जाता है. आर्थिक तौर पर इस बीमारी का बहुत महत्व है, क्योंकि इसके कारण शारीरिक वृद्धि रुक जाती है और अंडों का उत्पादन भी कम हो जाता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि एवियन पॉक्स वाइरस (वृहद डीएनए वाइरस) जो कि डिसइंफेक्टेंट रोधी है. सख्त वातावरण में भी वर्षों तक जीवित रहने कि क्षमता रखती है.

मुर्गी में चेचक एक छुआछूत रोग है जो सीधा सम्पर्क, मिट्टी, मच्छर काटने एवं अन्य कीड़े के काटने से भी फैलता है. आमतौर पर बरसात और ठंड के समय अथवा लगातार ज्यादा भीड़ एवं दूषित वातावरण में भी फैलता है. रोग की पहचान की बात की जाए तो यह रोग सभी आयु वर्ग, लिंग एवं सभी नस्ल के पोल्ट्री में पाया जाता है. इस बीमारी के दो प्रकार हैं. क्यूटेनीअस और डिपथेरिक.

क्युटेनीअस चेचकः मुर्गी की त्वचा, चोटी, वेटल, चोंच के बाहरी किनारे, एवं शरीर के अन्य भाग के त्वचा पर पपड़ी पड़ जाती है. लीज़न पहले बहुत छोटे होते हैं, लेकिन समय के साथ ये बड़े होते जाते हैं. इसके चलते कुछ समय बाद मुर्गी की देखने कि क्षमता कम हो जाती है और मुर्गी के खाने में दिक्कत होती है. इसके कारण मुर्गी धीरे-धीरे कमजोर हो जाती है और उसकी मौत हो जाती है. इस बीमारी में करीब-करीब 25 प्रतिशत तक मृत्यु दर देखने को मिला है.

डिप्थेरिक चेचकः इस रोग को वेट या फाउल डिप्थेरिया भी कहा जाता है. शुरुआत में मुंह के अंदरूनी भाग, इसोफेगस एवं सांस नली में छोटे-छोटे गांठ की परतें बन जाती हैं. बाद में ये गांठ बड़े पीले रंग के बन जाते हैं और इसे डिप्थेरिक झिल्ली कहा जाता है. सांस और पाचन नलिका की झिल्ली मोटी होने के कारण मुर्गी को खाना नहीं खा पाती है. शरीर में पौष्टिक तत्वों का पाचन भी नहीं हो पाता है. इसके चलते पक्षी बीमार एवं कमज़ोर होकर मर जाते हैं.

चेचक बिमारी का कैसे करें इलाज: त्वचा पर दाने आना, चेचक रोग का एक मुख्य लक्षण है. दूसरे शुरुआती लक्षण के द्वारा भी पता लगाया जा सकता है. प्रयोगशाला में लीजन से नमूना लेकर स्लाइड पर स्मीअर बना कर, जिम्सा स्टेन से स्टेन किया जाता है. ईओस्नोफिल ब्लड सेल्स के भाग में इंक्लूज़न बॉडी दिखाई देती है, जिसे बोरल बॉडी कहा जाता है. बोरल बॉडी चेचक बिमारी को सुनिश्चित करने के लिए जांच की आवश्यकता होती है.

बीमारी फैलने से कैसे रोकें: ब्रॉड्स्पैक्ट्रम एंटीबायोटिक औषधि एवं एंटीसेप्टिक लोशन चेचक के दानों (घाव) पर लगाने से सेकेंड्री इंफेक्शन को नियंत्रित किया जा सकता है. अगर चेचक का प्रकोप होता है और 30 प्रतिशत से कम मुर्गियां चेचक रोग से प्रभावित हैं तो स्वस्थ मुर्गी को जल्दी से रोग ग्रसित मुर्गियों से अलग करना चाहिए. ताकि बची हुई स्वस्थ मुर्गियों का तुरंत टीकाकरण कराया जा सके. दो प्रकार के चेचक के टीके बाज़ार में उप्लब्ध हैं. (पीजन पॉक्स एवं फाऊल पॉक्स). पीजन पॉक्स टीका, फाऊल पॉक्स टीका के तुलना में कम हानिकारक होता है लेकिन इसमें मात्र 6 महीने तक ही चेचक रोग रोधक क्षमता होती है.

लगवाई जा सकती है वैक्सीन: इसलिए 6 माह बाद पुनः टीकाकरण कराने की ज़रूरत होती है. फाऊल पॉक्स एक लम्बे अवधि तक चेचक के खिलाफ रोग रोधक क्षमता देता है. अगर टीकाकरण सही तरीके से नहीं किया गया तो समूह में बीमारी फैल सकती है. सामान्य तौर पर चेचक टीकाकरण 6 से 8 सप्ताह के आयु वर्ग के मुर्गियों में अंतः क्रिया या विंग वेब विधि द्वारा किया जाता है. वहीं मुर्गी फार्म की सफाई सोडियम हाइड्रॉक्साईड (1:500), क्रेसोल (1:400) और फिनायल (3 प्रतिशत) से की जाए तो बीमारी फैलने से रोका जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...