Home पशुपालन Buffalo Diet: भैंस की सेहत के लिए कितना दाना है सही, यहां जानिए फीड देने का सही तरीका
पशुपालन

Buffalo Diet: भैंस की सेहत के लिए कितना दाना है सही, यहां जानिए फीड देने का सही तरीका

animal husbandry
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. संतुलित आहार उस भोजन को कहा जाता है कि जो किसी भी पशु की 24 घंटे की तमाम जरूरत को पूरी करता है. इसमें राशन में कार्बन वसा और प्रोटीन आदि कको विशेष अनुपात में शामिल किया जा सकता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि संतुलित राशन मिश्रण में उसकी मात्रा मौसम, पशु के वजन और उत्पादन क्षमता के आधार पर रखा जाना चाहिए. भैंस 24 घंटे में जितना भोजन ग्रहण करती है. वही राशन कहलाता है भैंस को 24 घंटे में जितने पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, अगर पशुपालन में उसे नहीं दिया तो इसका असर उत्पादन और भैंस की सेहत पर भी पड़ता है.

क्योंकि देश में पशुपालन तेजी के साथ बढ़ रहा है और यह किसानों को जबरदस्त फायदा भी पहुंचा रहा है. देश भर में किसान पशुपालन की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं. सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने और यह किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चलाती है. हालांकि पशुपालन में इस सबके बावजूद अगर पशुपालक को फायदा उठाना है तो सबसे अहम और जरूरी चीज यह है कि पशु को किस तरह का भोजन दें. अगर अच्छा भोजन दिया जाए तो पशु की जरूरत पूरी होगी और अच्छा उत्पादन करेंगे. इस आर्टिकल में हम दाना मिश्रण के फायदे और क्वालिटी के बारे में आपको बता रहे हैं.

खल खिलाने का क्या है फायदा: एक्सपर्ट के मुताबिक पशु को दिया जाने वाला चारा स्वादिष्ट व पौष्टिक हेाना चाहिए. इससे पशु उसे चाव के साथ खाते हैं. ये भी ख्याल रखें कि ज्यादा पाचक हो. ताकि डाइजेशन की प्रॉब्लम पशुओं को न हो. अकेले खल, बिनौला या चने से यह सस्ता पड़ता हैं अच्छी बात ये है कि इससे पशुओं का स्वास्थ्य ठीक रहता है. बीमारी से बचने की क्षमता प्रदान करता हैं. दूध व घी में भी बढ़ोत्तरी करता है. भैंस ब्यांत नहीं मारती. भैंस अधिक समय तक दूध देती हैं. इसके अला कटडे या कटड़ियों को जल्द यौवन प्रदान करता है. इसलिए पशुओं को ये खिलाना बहुत ही अहम है.

संतुलित दाना मिश्रण कितना खिलाएं

दूध देने वाली भैंस को कितना दाना दें: हर दूध देने वाली भैंस के लिए 2 लीटर दूध के पीछे 1 किलो दाना देना चाहिए.

गाभिन गाय या भैंस के लिए: 6 महीने से ऊपर की गाभिन गाय या भैंस को 1 से 1.5 किलो दाना प्रतिदिन फालतू देना चाहिए.

बछड़े-बछड़ियों के लिए: 1 किलो से 2.5 किलो तक दाना प्रतिदिन उनकी उम्र या वजन के अनुसार देना चाहिए.

बैलों के लिए: खेतों में काम करने वाले भैंसों के लिए 2 से 2.5 किलो प्रतिदिन बिना काम करने वाले बैलों के लिए 1 किलो प्रतिदिन.

नोट करने वाली बात ये है कि जब हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो तो पहले बताई गई दाना की मात्रा में 1/2 से 1 किलो तक घटाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal News: देश में रजिस्टर्ड पशुओं की संख्या 39 करोड़ के है पार

नई दिल्ली. पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार कई...

पशुपालन

Animal News: बत्तीसी बकरी और ब्रज गधे को मिली मान्यता

नई दिल्ली. एक बड़ी वैज्ञानिक और संस्थागत उपलब्धि के तौर पर, मथुरा...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए 505 करोड़ रुपए की सरकार ने की व्यवस्था

नई दिल्ली. भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की धूरी माने जाने वाले...

पशुपालन

Animal Husbandry: 16 नई देशी नस्लों को मिली मान्यता, पशुधन और कुत्तों की नस्लों का रजिस्ट्रेशन हुआ

नई दिल्ली. भारत की समृद्ध पशु आनुवंशिक विविधता की पहचान और संरक्षण...