Home पोल्ट्री Poultry Fariming: लेंबोर्गिनी चिकन… दुनिया का सबसे महंगा मुर्गा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
पोल्ट्री

Poultry Fariming: लेंबोर्गिनी चिकन… दुनिया का सबसे महंगा मुर्गा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

ayam cemani chicken
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. क्या आपने ऐसे मुर्गे के बारे में पढ़ा या सुना है जिसकी कीमत भारतीय रुपयों में दो लाख रुपये से भी ज्यादा है. जी हां, इंडोनेशिया के जावा में पाए जाने वाला दुनिया का सबसे महंगा मुर्गा जिसे अयम सेमानी के नाम से जाना जाता है. इसे लेंबोर्गिनी चिकन भी कहा जाता है. यह चिकन न केवल सबसे महंगा है बल्कि इसमें कई खास गुण हैं. जिसकी वजह से यह दुनिया में सबसे यूनिक है. कहा जाता है कि यही वजह है कि यह इतना ज्यादा महंगा मिलता है. वैसे भारत में मुर्गे की कुछ अच्छी नस्लें भी मिलती हैं, जिनकी कीमत भी अच्छी खासी है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अयम सेमानी मुर्गे में फाइब्रोमेलानोसिस की वजह से डार्क पिगमेंट बनता है. यह रियल कंडीशन है, जिसके कारण इस मुर्गी का मांस पंख यहां तक की हड्डियां भी पूरी तरह से काली दिखाई देती हैं. इस वजह से इसे लेंबोर्गिनी चिकन भी कहा जाता है. यह मुर्गियां अपना दाना बड़े ही चाव से खाती हैं और मुर्गी बहुत तेजी से बड़ी होती है. इसलिए इन्हें अन्य मृर्गों की नस्लों की तुलना में अधिक प्रोटीन की जरूरत होती है. भारत में काले रंग के लिए कड़कनाथ मुर्गा की प्रजाति काफी फेसम है. कड़कनाथ का अंडा भी काला होता है और मीट में सबसे अधिक प्रोटीन होता है. कड़कनाथ के मीट में कोलेस्ट्रॉल भी अन्य चिकन के मुकाबले कम होता है.

मांस में होता है ज्यादा प्रोटीन: रिपोर्ट के मुताबिक मुर्गियां खाने में बहुत स्वादिष्ट और फायदेमंद होती हैं. जिसका चिकन खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. जिसके लिए यह मुर्गियां फेमस हैं. अयम सेमानी मुर्गियों का मांस अन्य चिकन नस्लों की तुलना में प्रोटीन से भरपूर और कम वसा वाला होने के कारण जाना जाता है. यह उन व्यक्तियों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो अपने प्रोटीन सेवन को बढ़ावा देना चाहते हैं. इसके अधिक इसके अंडे कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने वाले होते हैं.

हर किसी के बजट में नहीं: ये बात जरूर है कि लेंबोर्गिनी के मीट में कई फायदे होते हैं. ये कई मायनों में खास भी है लेकिन ये इतनी महंगी है कि आम आदमी तो इसके सेवन के बारे में सोच ही नहीं सकता है. जहां आम नस्लों के चिकन का रेट 150 रुपये किला है तो वहीं इसकी कीमत कीमत 2 लाख 8 हजार 218 रुपये है. जाहिर है कि इतना महंगा चिकन लेना हर किसी के बजट में नहीं है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले पूरी जानकारी कर लें, फिर शुरू करें ये बिजनेस

नई दिल्ली. मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को F1 और B1 वैक्सीन जरूर दें, सही तरीका अपनाने से ही मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में मुर्गियों हों या मुर्गे दोनों को ही...

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनली मुर्गियों के लिए खुद से बनाएं किफायती शेड, मुनाफा बढ़ जाएगा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सोनाली मुर्गी पालकर अच्छा मुनाफा कमाया जा...

achieved by strengthening the capacity and market potential of businesses within the food supply chains through training of the workforce.
पोल्ट्री

Poultry: देसी मुर्गी पालन में सही मार्केटिंग से हो सकता है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. देसी मुर्गी पालन एक ज्यादा फायदेमंद काम है. क्योंकि देसी...