LIVE

खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

सितम्बर 7, 2026 f 𝕏

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.

लाइव अपडेट्स

  1. बाढ़ प्रभावित इलाकों के अफसरों के साथ हुई मीटिंग

    बाढ़ प्रभावित जिलों में पशुधन एवं मत्स्य संपदा की सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित जिलों के जिला पशुपालन पदाधिकारियों एवं जिला मत्स्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में बाढ़ की स्थिति से प्रभावित पशुधन एवं मत्स्य संसाधनों की सुरक्षा, राहत एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में निदेशक पशुपालन श्रीकांत शास्त्री, निदेशक मत्स्य तुषार सिंगला सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. वहीं सभी संबंधित जिला मत्स्य पदाधिकारी, क्षेत्रीय निदेशक एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े.

  2. सेक्स-सॉर्टेड सीमन डोज तैयार किए जाएंगे

    माननीय केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लखीसराय के चानन प्रखंड में प्रस्तावित सेक्स-सॉर्टेड सीमन स्टेशन के स्थल का निरीक्षण किया. लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले इस अत्याधुनिक केंद्र में उच्च गुणवत्ता वाले सेक्स-सॉर्टेड सीमन डोज तैयार किए जाएंगे. इस अवसर पर बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक तथा एनडीडीबी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.