खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
एनडीडीबी की किसानों के लिए अच्छी पहल

NDDB, मुल्कनूर कोऑपरेटिव रूरल क्रेडिट एंड मार्केटिंग सोसाइटी लिमिटेड (MCRCMS) और बनास फार्मर्स मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (BFMSCSL/बनास डेयरी) ने करार किया है. MCRCMS के नेटवर्क के जरिए अच्छी क्वालिटी वाले चारे के बीजों, खासकर मल्टी-कट ज्वार हाइब्रिड, को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस एमओयू पर NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह की मौजूदगी में NDDB के DGM डॉ. राजेश शर्मा, MCRCMS के असिस्टेंट जनरल मैनेजर ओलाद्री सतीश और BFMSCSL के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर माधव मित्तल ने हस्ताक्षर किए. इस मौके पर NDDB के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. वी. श्रीधर और श्री संजय करमचंदानी, NDDB के सीनियर जनरल मैनेजर डॉ. आर. ओ. गुप्ता और NDDB की रीजनल हेड रोमी जैकब भी मौजूद थीं.
-
आधुनिक बायोफ्लॉक तकनीक से मुजफ्फरपुर के रोहन को मिला स्वरोजगार

मुजफ्फरपुर के युवा रोहन कुमार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) का लाभ उठाकर मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक मजबूत कदम बढ़ाया है. डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार (मत्स्य निदेशालय) के मार्गदर्शन में उन्होंने कम लागत और कम जगह में अधिक मुनाफा देने वाली बायोफ्लॉक तकनीक को अपनाया है. वैज्ञानिक तरीकों और सरकारी योजनाओं के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ते रोहन जी, आज मुजफ्फरपुर के तमाम युवाओं के लिए एक रोल मॉडल बन चुके हैं.




