खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
मछली पालन के लिए मिलता है प्रोत्साहन

क्या आप जानते हैं कि PM-MKSSY के तहत पात्र सूक्ष्म एवं लघु मत्स्य उद्यमों को Performance Grant के माध्यम से अपने व्यवसाय का विस्तार करने, उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर बनाने और मत्स्य मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन मिल सकता है. जी हां ये सच है. यह पहल मत्स्य क्षेत्र में उद्यमिता और विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
-
डेयरी उद्योग में सुरक्षा प्रबंधन पर आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

एमआईटी-एनडीडीबी (MIT-NDDB) द्वारा एनडीडीबी प्रबंधित Sanchi Dairy के उज्जैन एवं इंदौर दुग्ध संघों में ‘डेयरी उद्योग में सुरक्षा प्रबंधन’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इन कार्यक्रमों में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान रेफ्रिजरेशन प्लांट और बॉयलर के संचालन, सुरक्षा एवं रखरखाव के साथ-साथ डेयरी प्लांट में अपनाई जाने वाली सामान्य सुरक्षा प्रक्रियाओं पर जानकारी दी गई. आग से बचाव, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और आग बुझाने के विभिन्न तरीकों पर भी सत्र आयोजित किए गए. इसके अतिरिक्त, विद्युत अनुभाग, कंप्रेसर, जल उपचार संयंत्र और विभिन्न उत्पाद इकाइयों में सुरक्षित संचालन एवं रखरखाव के लिए आवश्यक सावधानियों पर प्रशिक्षण दिया गया.




