खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
मछली पालन की योजनाओं को लेकर हुई अहम बैठक

डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग अंतर्गत निदेशक मत्स्य, तुषार सिंगला (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आज केन्द्र एवं राज्य योजनाओं तथा विभिन्न प्राथमिकता परियोजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में मत्स्य प्रभाग द्वारा संचालित केन्द्र एवं राज्य योजनाएं, मत्स्य क्लस्टर, इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क, फ्रेश कैच कियोस्क एवं BAIDCL सहित योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. विभागीय सभागार में हुई इस बैठक में मत्स्य प्रभाग के संयुक्त सचिव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें.
-
FIDF से मिलती है मछली पालकों को मदद

मत्स्य पालन और जलीय कृषि अवसंरचना विकास कोष (FIDF) उन नवीन परियोजनाओं को सहायता प्रदान करता है, जिनका उद्देश्य मत्स्य पालन क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, उत्पादकता बढ़ाना और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देना है.




