Home पशुपालन Animal Husbandry: भेड़-बकरी पालन के लिए 50 लाख रुपये तक का मिलता है लोन, यहां पढ़ें डिटेल
पशुपालन

Animal Husbandry: भेड़-बकरी पालन के लिए 50 लाख रुपये तक का मिलता है लोन, यहां पढ़ें डिटेल

goat and sheep difference, Goat FarmingA Goat Farmer, CIRG, Hemocus, Parasite, Animal Husbandry
भेड़ और बकरी की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुधन व्यवसाय के तहत आने वाला भेड़ बकरी पालन व्यवसाय किसानों के लिए बेहद ही फायदेमंद व्यवसाय है. बकरी के व्यवसाय में बकरी का मांस या दूध बेचकर मुनाफा कमाया जाता है. वहीं भेड़ का पालन कर ऊन और मांस के लिए किया जाता है. एक्सपर्ट के मुताबिक बकरी पालन एक ऐसा व्यवसाय है जो न केवल फायदेमंद है बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी है. व्यावसायिक बकरी पालन बड़े उद्यमी व्यापारियों और ग्रामीण उत्पादकों द्वारा किया जाता रहा है. ग्रामीण इलाकों में लोग भेड़-बकरी पालन की ओर ज्यादा रुख करते दिखाई दे रहे हैं. यदि आप भी भेड़ बकरी पालन करना चाहते हैं तो इसके लिए 50 लाख रुपये तक का लोन आपको मिल सकता है. जिसमें कुछ जरूरी कागजात की जरूरत होगी आइए जानते हैं इसके बारे में.

सरकार भी लोन देती है
बकरी पालन व्यवसाय गैर कृषि व्यवसाय में आता है. जिसके कारण या बिजनेस एमएसएमई सेगमेंट में गिना जाता है. इस सेगमेंट में होने के कारण यह सरकारी लोन के लिए पात्र हो जाता है. बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकारी योजना के तहत लोन भी उपलब्ध होता है. इसके लिए आपको पीएम मुद्रा लोन मिल सकता है. मुद्रा लोन के तहत 50 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का बिजनेस लोन हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा बैंकों की अपनी योजनाएं भी हैं जिसमें बकरी पालन के लिए तमाम लोन की सुविधा उपलब्ध हैं.

आाईडीबीआई से हासिल करें लोन
आईडीबीआई बैंक अपनी योजना के माध्यम से बकरी पालन लोन प्रदान करता है. बैंक की इस योजना का नाम कृषि वित्त भेड़ एवं बकरी पालन है. जिसके तहत भेड़—बकरी पालन करने के लिए लोन उपलब्ध कराया जाता है. आईडीबीआई से न्यूनतम लोन राशि 50 हजार रुपये से लेकर अधिकतम लोन राशि 50 लाख रुपए तक है. इस बैंक से लोन हासिल करने के बाद आप बड़े पैमाने पर भी बकरी पालन शुरू कर सकते हैं.

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
लोन के लिए जरूरी दस्तावेजों की बात की जाए तो पासपोर्ट साइज फोटो, पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, बिजनेस प्लान, बिजनेस की जगह संबंधित प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, इनकम प्रूफ, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बीपीएल कार्ड आदि उपलब्ध हो, जाति प्रमाण पर यदि एससी एसटी ओबीसी हों तो और मूल निवासी प्रमाण पत्र की जरूरत होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...