Home पशुपालन Goat Farming: 10 बकरियों से शुरू कर सकते है फार्म, यहां पढ़िए बिजनेस शुरू करने के लिए क्या करें ?
पशुपालन

Goat Farming: 10 बकरियों से शुरू कर सकते है फार्म, यहां पढ़िए बिजनेस शुरू करने के लिए क्या करें ?

Livestock animal news, goat farming, cirg
बरबरी बकरी.

नई दिल्ली. बकरी पालन एक बेहतरीन व्यवसाय है. अगर आप पहली बार बकरी पालन शुरू कर रहे हैं और कम खर्च पर करना चाहते हैं तो इससे आपको कम लागत में बिजनेस को समझने का भी मौका मिलेगा. जैसे-जैसे आपको फायदा हो अपनी आवश्यकता अनुसार बकरियों की संख्या बढ़ा सकते हैं. अन्य बकरी पालक से सलाह और समर्थन मांगने से आपको अपने व्यवसाय शुरू करने और बढ़ाने में मदद मिल सकती है. बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करने की लागत मुख्य रूप से उन बकरियों की संख्या पर निर्भर करती है, जिनके साथ आप अपना फार्म शुरू करना चाहते हैं.


बकरी पालन में ज्यादा लागत नहीं आती. फिर भी आप इसकी शुरुआत छोटे पैमाने से कर सकते हैं. इसमें आपको ज्यादा पैसे लगाने की जरूरत नहीं है. बकरी पालन के लिए बकरियां खरीदने के लिए आपको एक बकरी के लिए 5 से 6 हजार रुपये चुकाने होंगे. इसके अलावा यदि आप 10 बकरियों के साथ बकरी पालन शुरू करते हैं तो आपको 50 से 60 हजार रुपये खर्च करने होंगे. बकरी पालन के लिए एक शेड का निर्माण करना होगा और बकरियों के लिए चारे पानी की व्यवस्था करनी होगी.

2 वर्ष में हो जाएंगी 100 बकरियां : इसके लिए आपको करीब 50 से 60 हजार रुपये का खर्च करने पड़ेंगे. कुल मिलाकर एक लाख रुपये में 10 बकरियों के साथ आसानी के साथ बकरी पालन शुरू किया जा सकता है. बकरी पालन के बारे में एक बात सबसे फायदेमंद यह है कि अपना बकरी पालन व्यवसाय 10 बकरियों के साथ शुरू करते हैं, तो आपके पास 2 वर्ष के भीतर लगभग 100 बकरियां होगी. इसके अलावा अगर आपके पास बजट नहीं है तो सरकार बकरी पालन के लोन भी देती है और आप लोन लेकर भी यह व्यवसाय शुरू कर सकते हैं.

1 लाख रुपये का होगा फायदा :बकरी पालन के अनुसार 18 से 20 बकरियों का औसतन कमाई 216000 रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा 18 से 20 बकरों पर औसतन कमाई 198000 रुपये तक हो सकती है. बकरी पालन से दो तरह से कमाई की जा सकती है. एक तो बकरी का दूध बेचकर, दूसरा बकरी को बेचकर. अगर हम बात करें बकरी बेचकर कितनी कमाई की जा सकती है तो यह प्रति बकरी की कीमत और बकरियों की संख्या पर निर्भर करेगा. अगर आप एक बकरी को 10 से 12 हजार रुपए में बेचते हैं तो आपको 10 बकरियों पर 1 लाख रुपये तक का फायदा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal Husbandry: भारत ग्लोबल बायोगैस हब के तौर पर होगा स्थापित, जानें कैसे होगा ये बड़ा काम

नई दिल्ली. दुनियाभर के तमाम देशों के मुकाबले भारत में सिर्फ 3...

पशुपालन

Animal Husbandry: अब मुर्रा भैंस नस्ल में होगा सुधार, गडवासु के हाथ आया ये खास सांड

नई दिल्ली. पंजाब और उत्तरी भारत में मुर्रा भैंस के जेनेटिक सुधार...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
पशुपालन

Animal News: यहां 700 पशु चिकित्सकों की होगी नियुक्ति, साल 2026 में बनेंगे 735 पशु अस्पताल

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में...