Home पशुपालन Disease: लंपी स्किन डिसीज को कैसे रोकें, क्या करना चाहिए, जानें यहां
पशुपालन

Disease: लंपी स्किन डिसीज को कैसे रोकें, क्या करना चाहिए, जानें यहां

livestock animal news
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. पशुओं को लंपी रोग से बचाना बेहद ही जरूरी होता है. ये बीमारी एक बार फैल जाती है तो इससे पशुओं की मौत तक हो जाती है. इसका कोई बेहतर इलाज भी नहीं है. बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fisheries Resources) के एक्सपर्ट की मानें तो पशुओं में होने वाले लंपी रोग को लेकर इसके लक्षण, उपचार और संचार आदि के बारे में जानकारी करना बेहद ही जरूरी है. ताकि समय पर इस बीमारी पर कंट्रोल किया जा सके. क्योंकि बीमारी फैल जाने पर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा.

लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) इस आट्रिकल में आपको लंपी रोग को कैसे कंट्रोल करें और इस बीमारी के होने पर पशुओं का इलाज कैसे किया जाए, इसके बारे में जानकारी देगा.

रोकथाम कैसे करें नियंत्रण
आइसोलेशन (Isolation): संक्रमित पशुओं को तुरंत अलग कर दें. स्वस्थ पशुओं को संक्रमित पशुओं के संपर्क से बचाएं.

साफ-सफाई (Sanitation) पशु आवास और बाड़े को नियमित रूप से साफ करें. कीड़े-मकोड़ो से बचाव के उपाय अपनाएं.

टीकाकरण (Vaccination): क्षेत्र में रोग फैलने से पहले पशुओं का टीकाकरण करें. सिर्फ अधिकृत सरकारी या पशु चिकित्सक द्वारा बताई गई वैक्सीन का उपयोग करें.

कीड़ों पर नियंत्रण (Vector Control): मक्खियों, मच्छरों और टिक्स पर नियंत्रण रखें. पशुओं की आस-पास की जगह साफ-सुथरी और कीटनाशक दवाओं से उपचारित रखें.

लम्पी स्किन रोग का इलाज
इस रोग के लिए कोई विशेष एंटीवायरल दवा उपलब्ध नहीं है.

सहायक उपचार के तहत बुखार और दर्द के लिए पशु चिकित्सक द्वारा निर्धारित दवाइयां देना चाहिए.

घावों की सफाई और संक्रमण रोकने के लिए एंटीसेप्टिक लगाना चाहिए.

पशु को आराम और पौष्टिक आहार देना भी ज़रूरी है.

लम्पी स्किन रोग की सूचना और निगरानी
यदि किसी भी पशु में लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत स्थानीय पशु चिकित्सालय / कार्यालय को सूचना दें.

रोग के फैलाव को रोकने के लिए क्षेत्र में निगरानी और आवश्यक कदम उठाएं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: बत्तीसी बकरी और ब्रज गधे को मिली मान्यता

नई दिल्ली. एक बड़ी वैज्ञानिक और संस्थागत उपलब्धि के तौर पर, मथुरा...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए 505 करोड़ रुपए की सरकार ने की व्यवस्था

नई दिल्ली. भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की धूरी माने जाने वाले...

पशुपालन

Animal Husbandry: 16 नई देशी नस्लों को मिली मान्यता, पशुधन और कुत्तों की नस्लों का रजिस्ट्रेशन हुआ

नई दिल्ली. भारत की समृद्ध पशु आनुवंशिक विविधता की पहचान और संरक्षण...

पशुपालन

GADVASU: वेट यूनिवर्सिटी ने साइंटिफिक डॉग फीड बनाने को MoU साइन किया

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना और...