Home पशुपालन Lumpy Skin Disease: क्यों होती है पशुओं को लंपी स्किन डिसीज, क्या हैं इसके लक्षण, जानें यहां
पशुपालन

Lumpy Skin Disease: क्यों होती है पशुओं को लंपी स्किन डिसीज, क्या हैं इसके लक्षण, जानें यहां

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. पशुपालन में खासकर गाय पालन में लंपी स्किन डिसीज का खतरा बहुत ज्यादा रहता है. इस बीमारी के फैल जाने से पशुपालकों को नुकसान होता है. गायों की मौत हो जाती है और इससे गाय पालक को एक झटके में हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ जाता है. बताते चलें कि इन दिनों हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में लंपी रोग का असर दिखाई दिया है. यहां कुछ पशुओं की जान भी गई है. जबकि बहुत से पशु बीमार हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. ये खतरा और ज्यादा न बढ़े इसके लिए वहां की सरकारें कोशिश कर रही हैं.

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) की ओर से भी कुछ कदम उठाए गए हैं. वहीं पशुपालकों को जागरुक किया जा रहा है. उन्हें बताया जा रहा है कि कैसे इस रोग से बचाव होगा, इस बीमारी का लक्षण क्या हैं, आदि. यदि आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें. बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज को बताया कि (Livestock Animal News) ये बीमारी ज्यादा तक गौ जाति के पशुओं में होती है.

रोग का कारण क्या है
यह रोग कैप्री पॉक्स वायरस लम्पी स्कीन डिजीज वायरस (Capri Pox virus-Lumpy Skin Disease Virus) से होता है.

क्या होता है नुकसान
यदि ये बीमारी पशुओं को हो जाती है तो दूध उत्पादन काफी कम हो जाता है.

वहीं जब गंभीर रूप ले लेता है तो पशुओं की मौत हो जाती है.

हालांकि यह रोग पशुओं से इंसानों में नहीं फैलता है.

रोग से बचाव के उपाय क्या हैं
इस रोग से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है.

बीमारी के लक्षण भी जानें

वहीं पशुओं का शारीरिक तापमान काफी बढ़ जाता है. यानि पशु के शरीर का तापमान तकरीबन (104-105 डिग्री फॉरेनहाईट) हो जाता है.

शरीर के अधिकतर भागों में मोटे-मोटे उभरे हुये चकत्ते हो जाते हैं.

पशु चकत्ते को खुजलाकर घाव कर लेते हैं. चकत्तों में जीवाणुओं का संक्रमण बढ़ जाता है. इससे उनकी मौत हो जाती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...