Home डेयरी Dairy: महाराष्ट्र में दूध पर 2 रुपये बढ़ी सब्सिडी, जानें बढ़ने के बाद भी दूध उत्पादक संघटन ने क्यों उठाए सवाल
डेयरी

Dairy: महाराष्ट्र में दूध पर 2 रुपये बढ़ी सब्सिडी, जानें बढ़ने के बाद भी दूध उत्पादक संघटन ने क्यों उठाए सवाल

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में गाय का दूध उत्पादन करने वाले किसानों के हित में एक फैसला लिया गया है. सरकार ने दूध पर दिए जाने वाली सब्सिडी में इजाफा कर दिया है. सरकार की ओर से 2 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी बढ़ाई गई है. पहले राज्य में 5 रुपये सब्सिडी दी जाती थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 7 रुपये कर दिया गया है. सरकार की ओर से कहा गया है कि इससे दूध उत्पादन करने वालों को फायदा होगा लेकिन दूध उत्पादक इस फैसले से खुश नहीं है. आपको बताते चलें कि बढ़ी हुई सब्सिडी 1 अक्टूबर से लागू करने का ऐलान किया गया है.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक 23 सितंबर को हुई. जहां ये फैसला लिया गया है कि गाय के दूध पर दुग्ध उत्पादकों को 7 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाए. सरकार के इस फैलसे के बाद अब राज्य में सहकारी समितियों और निजी दुग्ध परियोजनाओं को दूध की आपूर्ति करने वाले दुग्ध उत्पादकों को गाय के दूध पर 7 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी देना होगा. अभी तक इन दूध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाती थी. जबकि इसे बढ़ाने की मांग बहुत दिनों से चल रही थी.

28 रुपये तय हुई दूध की कीमत
यही वजह है कि इसे 5 रुपये से बढ़ाकर सात रुपये कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक दुग्ध संघ 1 अक्टूबर 2024 से दुग्ध उत्पादकों को 3.5 फैट/8.5 एसएनएफ के लिए 28 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करने के लिए बाध्य होंगे. इसके बाद दूध उत्पादकों को प्रति लीटर सात रुपये सरकार के माध्यम से उनके बैंक खाते में दिये जायेंगे. इसलिए इन किसानों को दूध के लिए 35 रुपये प्रति लीटर की कीमत मिलती रहेगी. यह योजना 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगी. लेकिन इसकी समीक्षा की जायेगी और विस्तार दिया जायेगा. बताया जा रहा है कि इस योजना के लिए 965 करोड़ 24 लाख रुपये के व्यय को मंजूरी दी गयी.

फैसले खुश नहीं हैं दूध उत्पादक
वहीं सरकार के इस फैसले से महाराष्ट्र दुग्ध उत्पादक शेतकरी संघटन खुश नजर नहीं आ रहा है. संघटन के वाइस प्रेसिंडेंट अजित दादा काले का कहना है कि अब तक दूध 30 रुपये खरीदा जा रहा और इसपर 5 रुपये सब्सिडी दी जा रही है. दूध का दाम घटाकर 28 कर दिया गया है और सब्सिडी 2 रुपये बढ़ा दी गई है. इससे दूध उत्पादकों को कहां फायदा हो रहा है? पहले भी 35 रुपये मिलता था 1 अक्टूबर के बाद भी 35 रुपये ही मिलेगा. उन्होंने कहा कि जब तक दूध पर एमएसपी तय नहीं होगी, इसका नतीजा नहीं निकलेगा. इस फैसले में लागत का आंकलन नहीं किया गया है. हरा चारा, मिनरल मिक्सचर सब महंगा है. दूध उत्पादकों को अभी भी नुकसान हो रहा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...