Home डेयरी Milk Production: 15 लीटर दूध देने वाले पशु का घट गया है उत्पादन तो यहां पढ़ें बढ़ाने का तरीका
डेयरी

Milk Production: 15 लीटर दूध देने वाले पशु का घट गया है उत्पादन तो यहां पढ़ें बढ़ाने का तरीका

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
बाड़े में बंधी भैंस. livestockanimalnews

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के कारोबार में पशु से जितना ज्यादा दूध मिलता है, कमाई भी उतनी ज्यादा होती है. यानी पशु अपनी क्षमता के मुताबिक अगर दूध का उत्पादन करता है तो इससे पशुपालकों को अच्छी खासी आमदनी होती है. जबकि पशु दूध का उत्पादन नहीं करता तो इससे डेयरी फार्मिंग में फायदा नहीं नुकसान होता है. क्योंकि पशु के आहार पर खर्च तो उतना ही होता है लेकिन वह इसके बदले में रिजल्ट नहीं देता है. इसलिए पशुपालक हमेशा ही चाहते हैं कि उनका पशु ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन करे. ताकि उन्हें इसका फायदा मिले.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि कई बार भरपूर चारा पानी खाने के बावजूद पशु अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन नहीं करता है. इस वजह से उसे कुछ चीज अलग से देनी होती है. जिसके बाद पशु दूध उत्पादन बढ़ जाता है. अगर पशुपालक को लगता है कि उसका पशु दूध का कम उत्पादन कर रहा है तो उसे खाने में कुछ चीज और देनी चाहिए. ताकि उसकी जरूरत पूरी हो जाए. जब पशु की शारीरिक जरूरत पूरी नहीं हो पाती तो इससे भी दूध उत्पादन कम हो जाता है. कई और वजह भी है, जिससे दूध उत्पादन पर असर पड़ता है. आइए यहां जानते हैं कि कम दूध उत्पादन करने वाले पशु को क्या खिलाया जाए, जिससे दूध उत्पादन बढ़ जाए.

इन चीजों को ​खिलाएं, मिलेगा फायदा
मान लीजिए कि आपका पशु की दूध देने की क्षमता 15 लीटर है या उससे ज्यादा है. जबकि आपका पशु सिर्फ 10 लीटर दूध दे रहा है तो आप दूध उत्पादन क्षमता को बढ़ा सकते हैं. इसके लिए आपको एक किलो सौंफ की जरूरत पड़ेगी. एक किलो आंवला लाना होगा. इसके अलावा एक किलो मुलेठी, एक किलो धागे वाली मिश्री, एक किलो शतावर और एक किलो अश्वगंधा की जरूरत पड़ेगी. इन चीजों का इस्तेमाल करके आप अपने पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ा सकते हैं. पशुओं को इन चीजों से एनर्जी मिलेगी और उसकी शारीरिक जरूरत पूरी हो जाएगी. इसके बाद पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करने लगेगा.

हर दिन 100 ग्राम पीस का दें ये मिश्रण
बात आती है कि इन सब चीजों को किस तरह से दिया जाए, तो इसका तरीका कुछ इस तरह से है कि सारी चीजों को आप एक जगह इकट्ठा कर लें और इसे मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लें. जब इसका पाउडर बन जाए तो इसे एक बर्तन में रख लें. हर दिन 100 ग्राम देने से पशु को फायदा होने लगेगा. इसे देने के लिए किसी एक वक्त को तय कर लें और हर दिन पशु को चारे में मिलाकर इसे दें. जिससे कुछ दिनों के बाद पशु दूध का उत्पादन बढ़ जाएगा. जब तक पशु दूध का उत्पादन कर रहा है, इसे देते रहें इसका फायदा आपको मिलता रहेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...